फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RTPCR mandatory for ENT and chest medicine patients in PGI OPD

पीजीआई ओपीडी में ईएनटी व चेस्ट मेडिसिन के मरीजों की आरटीपीसीआर अनिवार्य

Fri, 03 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
RTPCR mandatory for ENT and chest medicine patients in PGI OPD
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका पर पीजीआई प्रशासन ने ओपीडी में आने वाले दो विभागों के सभी मरीजों के लिए आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है। इसमें ईएनटी और चेस्ट मेडिसिन शामिल है। इन दोनों विभागों के मरीजों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही ओपीडी में परामर्श मिल सकेगा।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन ने पैरासाइटोलॉजी विभाग के प्रो. राकेश सहगल के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी को इसके क्रियान्यवन का जिम्मा सौंपा है। ओपीडी प्रभारी प्रो. नवीन पाण्डेय ने बताया कि कमेटी को आरटीपीसीआर और रैपिड टेस्ट की संख्या बढ़ाने पर फोकस करने को कहा गया है। इसके लिए न्यू ओपीडी के साथ ही ट्रामा सेंटर में जांच की व्यवस्था होगी। प्रो. नवीन का कहना है कि ईएनटी और चेस्ट मेडिसिन के मरीज के इलाज के दौरान डॉक्टर को उनके पास जाना पड़ता है। उस दौरान सामाजिक दूरी के मानकों का पालन नहीं होता और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अन्य मरीजों का भी जरूरत व उनके लक्षणों के आधार पर रेंडम आरटीपीसीआर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed