{"_id":"5c77e6d9bdec22736934ce57","slug":"rakhi-sawant-said-i-am-ready-to-go-to-pakistan-as-bombs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी सांवत ने की मांग, कहा- बम लगाकर हेलीकॉप्टर से पाक में छोड़ दो, तबाह कर दूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी सांवत ने की मांग, कहा- बम लगाकर हेलीकॉप्टर से पाक में छोड़ दो, तबाह कर दूंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री राखी सावंत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादों में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत ने भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद पर एक नया बयान दिया है। राखी सावंत ने कहा कि देश के लिए वह जान भी दे सकती हैं।
2 of 5
Rakhi sawant
राखी ने कहा कि उन्हें बम से बांध कर हेलीकाप्टर से पाकिस्तान में छोड़ दें, वह पाकिस्तान को तबाह कर देगी। यह बात राखी सावंत ने गुरुवार को सराभा नगर स्थित रेस्तरां में सीडब्ल्यूई अकादमी के संचालक व रेसलर ग्रेट खली की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
3 of 5
rakhi sawant
- फोटो : Instagram
द ग्रेट खली के साथ उपस्थित राखी सावंत ने मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए कहा कि मैं भी देशभक्त हूं और कुछ भी होता है तो वह देश के लिए जान देने के लिए तैयार हैं। वहीं उनका साथ देते हुए ग्रेट खली ने कहा कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं वह देश के लिए अच्छा ही करेंगे। इंडियन आर्मी ईंट का जवाब पत्थर से दे रही है। पूरा देश आर्मी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rakhi sawant
प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि 2 मार्च से सिविल सिटी, संधू नगर स्थित आईपीएस स्कूल में सीडब्ल्यूई ब्रेकडाउन शो का आयोजन किया जा रहा है। जो शाम 5 से 8 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि इसमें देश के रेसलर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही अमरीका से विदेशी रेसलर भी अपनी काबलियत दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद रेसलिंग को प्रमोट करना है, ताकि नशे का खात्मा हो सके। इस बीच उन्होंने डू स्पोर्ट्स-नो ड्रग्स का नारा लगाया। उनके मुताबिक इसके बाद 9 मार्च को बठिंडा में रेसलिंग शो होगा।
विज्ञापन
5 of 5
rakhi sawant
रेसलर रैबल पर पलटवार के लिए तैयार
राखी सावंत ने बताया कि हाल ही में अमेरिका की रेसलर रैबल ने रिंग में उन्हें पटखनी दी थी। जिस वजह से उन्हें इंजरी भी आई थी। लेकिन अब वह भी पलटवार करने के लिए तैयार हैं, जिसकी ट्रेनिंग उन्होंने ग्रेट खली से ली है। अब वह रैबल को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पंजाब की महिलाओं को कहा कि जिस तरह महिलाएं डॉक्टर व पुलिस में भर्ती हो रही हैं, उसी तरह रेसलिंग को भी ज्वाइन करने के लिए आगे आएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।