{"_id":"60b8eff160204770b3294b53","slug":"rakesh-tikait-addressed-to-farmers-at-baddowal-toll-plaza-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में राकेश टिकैत: कहा- 2024 तक कृषि कानून होंगे वापस, क्योंकि नहीं रहेगी भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में राकेश टिकैत: कहा- 2024 तक कृषि कानून होंगे वापस, क्योंकि नहीं रहेगी भाजपा सरकार
Thu, 03 Jun 2021 08:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (जींद)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:48 PM IST
सार
राकेश टिकैत ने हरियाणा से अपना पुराना नाता भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि सोनीपत के गांध मधाना से उनके पूर्वज है। टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बड़ी पंचायत की जाएगी। हरियाणा के माताओं-बहनों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान नेता बनना है तो जेल भी जाना पड़ेगा। आंदोलन करना हमारा काम है और जेल में डालना सरकार का। अगर जेल भी जाना पड़ा तो वहां पर कैदियों का भी सुधार किया जाएगा और जेल से ही संगठन का काम किया जाएगा। यह बात किसान नेता राकेश टिकैत ने बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों को संबोधित करते हुए कही। राकेश टिकैत ने कहा कि 2024 तक कृषि कानून वापस हो जाएंगे, क्योंकि तब तक भाजपा सरकार नहीं रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि यूपी से आया है। लेकिन बताना चाहता हूं कि हरियाणा से पुराना नाता है। कामकाज के चलते यूपी की ओर चले गए लेकिन उनका पुराना नाता हरियाणा से है। टिकैत ने कहा कि उनके पूर्वज सोनीपत के गांध मधाना से हैं। टिकैत ने किसानों से अपील की है कि पगड़ी हमारी शान है और इसे बरकरार रखना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
पगड़ी ही हमारा अभिमान है। हरियाणा से पगड़ी और यूपी से टोपी लुप्त होती जा रही है तो हमारा फर्ज बनता है कि पगड़ी को संभाल कर रखें। उन्होंने कहा कि पगड़ी जरूर बांधे और हरियाणा की शान को बरकरार रखें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी में एक बड़ी पंचायत की जाएगी, जिसमें हरियाणा से सभी माता-बहनों को बुलाया जाएगा। टिकैत ने कहा कि 2024 तक कृषि कानून वापस हो जाएंगे, क्योंकि उस समय तक भाजपा सरकार नहीं रहेगी। यूपी, उत्तराखंड व पंजाब में चुनावों के दौरान कृषि कानूनों को रखा जाएगा। हमारा पंच भी वही है और मंच भी वही है।