फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance Bureau summoned former minister Gurpreet Kangar and Balbir Sidhu

Punjab: पूर्व मंत्री कांगड़ और बलबीर सिद्धू पर कसा शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने किया तलब

Tue, 30 May 2023 09:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 May 2023 09:00 AM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो गत साल के अंत से ही दोनों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रहा है। दोनों से एक बार पूछताछ भी हो चुकी है। कुछ समय पहले कांगड़ को विजिलेंस ब्यूरो ने तलब किया था।

विज्ञापन
Punjab Vigilance Bureau summoned former minister Gurpreet Kangar and Balbir Sidhu
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में राज्य के पूर्व मंत्रियों पर शिकंजा कस दिया है। ब्यूरो की तरफ से पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को पूछताछ के लिए दोबारा तलब किया है। विजिलेंस ने कांगड़ को 31 मई और बलबीर सिंह सिद्धू को 2 जून को समन किया है। ये दोनों इस समय भाजपा के सीनियर नेताओं में शुमार हैं। ऐसे में उनसे पूछताछ को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो गत साल के अंत से ही दोनों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रहा है। दोनों से एक बार पूछताछ भी हो चुकी है। कुछ समय पहले कांगड़ को विजिलेंस ब्यूरो ने तलब किया था। उस समय उन्होंने दलील थी कि उनका घुटनों का ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हो सकते हैं। उनकी तरफ से विजिलेंस को इस संबंधी सारा रिकॉर्ड भी भेजा गया था।
विज्ञापन


हालांकि पता चला है कि वह कुछ समय पार्टी की जिला इकाई की मीटिंग में शामिल हुए थे। ऐसे में विजिलेंस अधिकारी यह मानकर चल रहे हैं कि अब वह ठीक हो गए हैं। ऐसे में पूछताछ में शामिल हो सकते हैं। इसके उन्हें समन किए गए है। उनसे बठिंडा विजिलेंस ब्यूरो की टीम द्वारा पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ विजिलेंस ब्यूरो सिद्धू से अप्रैल के आखिर में एक बार पूछताछ कर चुका है। फिर उन्हें पांच मई को तलब किया गया था लेकिन उन्होंने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जुटाने के लिए समय मांगा था। इसी बीच जालंधर लोकसभा का उपचुनाव आ गया था। इसके बाद यह मामला बीच में लटक गया था।


चन्नी भी हैं विजिलेंस के निशाने पर
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी विजिलेंस के निशाने पर हैं। सरकार ने उन्हें घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच चल रही है। एक बार वह विजिलेंस के समक्ष पेश हो चुके हैं। दूसरी तरफ विजिलेंस उन्हें दोबारा बुलाने की तैयारी में है जबकि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें 31 मई तक का अल्टीमेटम दिया हुआ है। सीएम का कहना है कि वह अपने भांजो और भतीजों से पूछ ले कि उन्होंने नौकरी दिलाने पर कितने पैसे लिए है। उन्होंने कहा है कि वह 31 मई को नाम सार्वजनिक करेंगे जबकि चन्नी साफ कर चुके हैं कि उनके भतीजों ने कोई पैसा नहीं लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed