फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Top Five News 11 June 2021

पंजाब: नीरजा भनोट के भाई का निधन, सुनील जाखड़ बोले- मुझे हटा दीजिए, पढ़ें- प्रदेश की ये पांच बड़ी खबरें

Fri, 11 Jun 2021 05:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 05:39 PM IST
सार

जाखड़ ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि अगर किसी और को पीसीसी प्रमुख नियुक्त करने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलती है, तो इसे किया जाना चाहिए और मुझे हटा दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Punjab Top Five News 11 June 2021
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में मचा घमासन अभी शांत नहीं हो रहा है। उससे पहले ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थकों के बीच पोस्टर वार छिड़ गया है। पटियाला इस समय पंजाब की सियासत का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। कैप्टन के प्रभाव वाले पटियाला में सिद्धू दंपती ने अपना वर्चस्व जमाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पंजाब में डिप्टी सीएम की नियुक्ति का फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। ऐसे में यह देखना होगा कि सिद्धू को तोहफा मिलेगा या फिर झटका। पंजाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बदलने की भी अटकलें चल रही हैं। इस बार प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उधर, कोरोना वैक्सीन का संकट झेल रहे पंजाब के लिए राहत भरी खबर है। इसी महीने वैक्सीन की सात लाख खुराक मिलेंगी। आइए एक नजर डालते हैं पांच बड़ी खबरों पर...
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस में कलह: प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ बोले... तो हटा दीजिए मुझे
पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी। रिपोर्ट में कमेटी ने क्या सिफारिश की हैं, उसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि पार्टी नाराज विधायकों को मनाने के लिए प्रदेश प्रधान को बदल सकती है और यह पद नवजोत सिद्धू को दिया जा सकता है। अब इस पर प्रदेश पार्टी  प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रतिक्रिया दी है। यहां पढ़ें सुनील जाखड़ की पूरी प्रतिक्रिया...

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरजा भनोट के भाई अनीश का हार्ट अटैक से निधन

सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र विजेता और हीरोइन ऑफ हाईजैक के नाम से मशहूर नीरजा भनोट के छोटे भाई अनीश भनोट का गुरुवार शाम निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि शाम को सैर करके जब वह घर लौटे तो अचानक उन्हें हार्टअटैक आ गया और वह घर के बाहर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें जब तक घर के अंदर लाए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब बोर्ड का फैसला: 12वीं कक्षा के बचे प्रैक्टिकल विषयों की 15 जून से होगी ऑनलाइन परीक्षा
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएइर्सबी) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल विषयों की बची परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने का फैसला किया है। परीक्षा के संबंध में शेडयूल जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षांए पंद्रह जून से 26 जून तक होंगी। परीक्षाओं में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। यहां पढ़ें विस्तृत खबरें...

इसी माह पंजाब को मिलेंगी वैक्सीन की सात लाख खुराकें
पंजाब में अब कोरोना वैक्सीन की कमी नहीं रहेगी। केंद्र सरकार इसी महीने कोविशील्ड और कोवाक्सिन की सात लाख खुराकें भेजेगी। पंजाब सरकार ने कोविशील्ड की 575750 और कोवाक्सिन की 110370 खुराकों का ऑर्डर दिया हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि टीकाकरण प्रक्रिया चल रही है और जरूरतमंदों को प्राथमितकता के आधार पर टीका दिया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में अमरिंदर सिंह और सिद्धू समर्थकों में छिड़ा पोस्टर वार
पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू में ट्विटर पर जंग के बाद अब पोस्टर वार छिड़ गई है। पटियाला में कैप्टन और सिद्धू के समर्थकों ने पोस्टर लगाए तो पूरे पंजाब में नई सियासी चर्चाएं शुरू हो गईं। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जहां यूथ कांग्रेस की तरफ से कैप्टन के समर्थन में बड़े-बड़े फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed