फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab board class 12th remaining subjects practical will be held through online from June 15

पंजाब बोर्ड का फैसला: 12वीं कक्षा के बचे प्रैक्टिकल विषयों की 15 जून से होगी ऑनलाइन परीक्षा

Fri, 11 Jun 2021 05:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 05:37 PM IST
सार

पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा के बचे प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा ऑनलाइन कराने का फैसला किया है। ये परीक्षाएं 15 जून से 26 जून तक आयोजित की जाएंगी। सभी स्कूल के प्रधानाचार्यों को इसकी जानकारी दे दी गई। परीक्षा के दौरान कोरोना से जुड़ी सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन भी करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab board class 12th remaining subjects practical will be held through online from June 15
पंजाब बोर्ड। - फोटो : http://www.pseb.ac.in

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएइर्सबी) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल विषयों की बची परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने का फैसला किया है। परीक्षा के संबंध में शेडयूल जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षांए पंद्रह जून से 26 जून तक होंगी। परीक्षाओं में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इस संबंध में बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही सारे स्कूलों को कहा गया है कि वह उक्त नियमों का सख्ती से पालन करे।

विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने बताया कि वोकेशनल स्ट्रीम व एनएसक्यूएफ विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले ही करवाई जा चुकी है। इन विषयों के अलावा बाकी विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जो कि कोविड 19 महामारी के कारण बिगड़े हालातों के मद्देनजर नहीं करवाई जा सकी। 
विज्ञापन


यह परीक्षांए पंद्रह जून से 26 जून तक होंगी। पंजाब के सभी स्कूल प्रिंसिपलों को हिदायत दी गई वह सभी छात्रों को परीक्षा के बारे में सूचित करें ताकि कोई छात्र परीक्षा से वंचित न रह सके। प्रिंसिपलों को हिदायत दी है प्रैक्टिकल परीक्षा के समय पंजाब सरकार व स्वास्थ्य विभाग की कोविड 19 से जुड़ी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाना भी सुनिश्चित करें। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर हासिल की जा सकती है। बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में हर साल लगभग साढ़े तीन लाख छात्र शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर संशय बरकरार 

कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित पंजाब शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर संशय बरकरार है। शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर कोई आदेश जारी नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। कई अन्य राज्यों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। ऐसे में सूबे के लाखों बच्चों को परीक्षा का इंतजार है।

सूबे में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार लगभग 3.20 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। शिक्षा बोर्ड ने इस बार राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 2600 परीक्षा केंद्र बनाए थे लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि अभी पंजाब में परीक्षा के आयोजन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

यह कहा जा रहा है कि राज्य में 12वीं की परीक्षा रद्द होने की संभावना अधिक है। यहां भी 10वीं के आधार पर 12वीं के छात्रों को पास किया जाएगा। कोरोना के कारण पंजाब सरकार 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर चुकी है। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 10वीं के विद्यार्थियों को पास किया गया था। रिजल्ट की घोषणा 17 मई, 2021 को की गई थी।

बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। बिना विचार विमर्श के इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। - डॉ. योगराज शर्मा, चेयरमैन, पंजाब शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed