{"_id":"66db95d80439073aa20252f4","slug":"punjab-roadways-bus-hits-two-sisters-injure-them-chandigarh-news-c-16-pkl1043-510685-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब रोडवेज की बस ने दो सगी बहनों को मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब रोडवेज की बस ने दो सगी बहनों को मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूल जाने के लिए घर से निकली दो सगी बहनों को सेक्टर-56 चौक पर पंजाब रोडवेज की एक बस ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल बहनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-56 निवासी पायल ने बताया कि उनकी बेटी श्रेया और आयशा वीरवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जब वे चौक पर पहुंचीं तो वहां से गुजर रही पंजाब रोडवेज की बस ने दोनों को टक्कर मार दी। आनन-फानन में दोनों को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया। श्रेया की हालत गंभीर होने के कारण उसे जीएमसीएच-32 में रेफर कर दिया गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।