फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Health Minister orders probe into woman delivering child in corridor of Pathankot hospital

फर्श पर प्रसव का मामला: कमेटी को दो दिन में देनी होगी रिपोर्ट, स्वास्थ्य मंत्री जौड़ामाजरा ने दिया आदेश

Sun, 02 Oct 2022 07:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Oct 2022 07:24 PM IST
सार

पठानकोट के सिविल अस्पताल में बीते दिनों चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण एक महिला का फर्श पर ही प्रसव हो गया था। इसके बाद यह मामला गरमा गया था।

विज्ञापन
Punjab Health Minister orders probe into woman delivering child in corridor of Pathankot hospital
पठानकोट में तड़पती महिला और नाराजगी जताता उसका पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने चार सदस्यीय जांच समिति को पठानकोट के सिविल अस्पताल में फर्श पर ही प्रसव मामले की रिपोर्ट मंगलवार तक सौंपने का आदेश दिया है। जौड़ामाजरा ने जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. राज कुमार, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. वंदना कुंडल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हरनवनीत, सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. बिंदु गुप्ता पर आधारित चार सदस्यीय समिति मामले की जांच के लिए गठित की थी।

विज्ञापन


इस समिति को चार अक्तूबर तक अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग के स्टाफ की तरफ से किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब से उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर पद संभाला है, उनकी तरफ से स्टाफ को मरीजों के साथ नम्रता से पेश आने के लिए सख्त हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन


इस जांच में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि पठानकोट के सिविल अस्पताल में बीते दिनों चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण एक महिला का फर्श पर ही प्रसव हो गया था। इसके बाद यह मामला गरमा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed