फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government provide free bus service to women from April 1

सौगात : आज से पंजाब में सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

Thu, 01 Apr 2021 05:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Apr 2021 05:29 AM IST
सार

  • पंजाब कैबिनेट की बैठक में योजना को दी गई मंजूरी
  • एसी, वोल्वो बसों में नहीं मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
  • पीआरटीसी, पनबस व स्थानीय निकाय की बसों में सुविधा

विज्ञापन
Punjab government provide free bus service to women from April 1
पीआरटीसी की बसें। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। एक अप्रैल से सभी सरकारी बसों में महिलाएं पूरे प्रदेश में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पांच मार्च को विधानसभा में मुफ्त बस सेवा की घोषणा की थी। बुधवार को मंत्रिमंडल ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


योजना का फायदा राज्यभर में 1.31 करोड़ महिलाओं/लड़कियों को होगा। 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की कुल जनसंख्या 2.77 करोड़ है, जिसमें 1,46,39,465 पुरुष और 1,31,03,873 महिलाएं हैं। इस योजना के तहत पंजाब की महिलाएं सरकार इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन


योजना में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कोर्पोरेशन (पीआरटीसी), पंजाब रोडवेज (पनबस) और स्थानीय सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सिटी बस सेवा की बसें शामिल हैं। यह स्कीम सरकारी एसी बसों, वोल्वो बस और एचवीएसी बसों में लागू नहीं होगी। महिलाओं को पंजाब में रहने के सबूत के तौर पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या फिर कोई अन्य दस्तावेज दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी मिलेगा योजना का लाभ
अगर पंजाब सरकार का कोई कर्मचारी चंडीगढ़ में रहता है तो भी उसके घर की महिलाएं योजना का लाभ ले सकेंगी। चंडीगढ़ में रहने वालीं पंजाब सरकार की महिला कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि हर वर्ग, उम्र और आय वर्ग की महिलाओं को इस योजना में शामिल किया गया है।


पंजाब सरकार का मानना है कि इस योजना से महंगे परिवहन की वजह से स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों के अनुपात में कमी आएगी। वहीं कामकाजी महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी। यह सुविधा सभी महिलाओं को सुरक्षित, मुफ्त और भरोसेमंद सफर सुनिश्चित करेगी। वहीं सड़क पर चलने वाले निजी वाहनों की संख्या में स्वाभाविक तौर पर कमी आएगी, जिससे प्रदूषण, हादसों और वाहनों की भीड़ में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed