{"_id":"57c44aab4f1c1b634b2cb481","slug":"punjab-congress-state-president-captain-amrinder-singh-statement-abour-sports-promotion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन बोले, एथलीटों को प्रमोट करने को नीति लाएगी कांग्रेस सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन बोले, एथलीटों को प्रमोट करने को नीति लाएगी कांग्रेस सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित समागम में कांग्रेस के पंजाब प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ी घोषणा की है।
उन्होंने कहा है कि यदि सूबे की आगामी सरकार हमारी हुई तो कांग्रेस एक दीर्घकालीन खेल नीति लाएगी, जो अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों, खासतौर से ओलंपिक में मेडल जीतने की काबिलियत रखने वाले एथलीटों को प्रमोट किया जाएगा।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कांग्रेस द्वारा आयोजित समागम में कुछ खिलाड़ियों ने उनसे मुलाकात की। इस बीच कैप्टन ने कहा कि एथलीटों को पहले बेहतर ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।

बढ़ते नशे के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने कहा कि ओलंपियन की उम्मीदें उसे मिलने वाले समर्थन व सुविधाओं से मेल खानी चाहिए। जरूरी सुविधाएं दिए बगैर एथलीटों से मेडल जीतने की उम्मीद करना बेमानी है। पंजाबी युवाओं के पास विशेष काबिलियत है, जिसे इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है।
हमारे एथलीटों की काबलियत को नशों ने जकड़ लिया है। ओलंपिक में प्रदर्शन की बात दूर, हमारे पास सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए काबिल युवा नहीं हैं। बादल सरकार द्वारा नशों को दी जा रही शह से एक पूरी पीढ़ी तबाह हो गई है।

बोले, मेनिफेस्टो में शामिल करेंगे खेल नीति
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन ने कहा कि खेल नीति संबंधी जानकारी मेनिफेस्टो में शामिल की जाएगी। इसमें उन खेलों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, जो मेडल लाती हों। हॉकी जैसे खेल अब सिर्फ एक मेडल लाते हैं, हमें एथलेटिक्स और तैराकी पर ध्यान देने की जरूरत है।
खिलाड़ियों को मुकाबले से पहले सालों तक तैयार किए जाने की जरूरत होती है। न कि मुकाबले के बाद तोहफेदेने या निंदा करने की। अगर हम अपने एथलीटों को बढ़िया सुविधाएं देंगे तो वे बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों को मुकाबले से पहले सालों तक तैयार किए जाने की जरूरत होती है। न कि मुकाबले के बाद तोहफेदेने या निंदा करने की। अगर हम अपने एथलीटों को बढ़िया सुविधाएं देंगे तो वे बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।