फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant mann removes Onkar Singh as his OSD post

Punjab: सीएम भगवंत मान ने ओंकार सिंह को ओएसडी पद से हटाया, कामकाज से नाराज थे सीएम

Mon, 23 Sep 2024 04:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Sep 2024 04:26 PM IST
सार

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को भी पद से हटा दिया है। ओंकार सिंह दो वर्ष से ओएसडी के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant mann removes Onkar Singh as his OSD post
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन मोड में दिखाई दिए। सीएम मान ने सोमवार सुबह अपने ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) ओंकार सिंह को पद से हटा दिया। ओंकार सिंह को अगस्त 2022 को ओएसडी पद पर नियुक्ति दी गई थी। 

विज्ञापन


सीएम लंबे अरसे से उनके कामकाज में लापरवाही से नाराज चल रहे थे। यहां तक की ओएसडी की जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी कई बार खामियां सामने आने पर सीएम ने उन्हें चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ी एक फाइल के मामले में की गई है। यह फाइल सीएम की टॉप असाइनमेंट में शामिल थी, जिस पर ओएसडी की लापरवाही उनके लिए भारी पड़ गई।

विज्ञापन

ओंकार सिंह 31 अगस्त, 2022 से सीएम के ओएसडी के पद पर कार्यरत थे। ओंकार सिंह मूलरूप से संगरूर के रहने वाले हैं। उन्हें सीएम भगवंत मान का खास माना जाता रहा है। वह पहले भी कई पदों पर काम पर चुके थे। इससे पहले 18 नवंबर, 2023 को सीएम भगवंत मान के ओएसडी (जनसंपर्क) ने भी इस्तीफा दे दिया था। वह एक साल तक इस पद पर रहे थे। उन्होंने इस्तीफा देने की वजह स्वास्थ्य कारण बताया था। वह भी 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नौकरी छोड़कर पार्टी से जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएसडी को पद से हटाए जाने का बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया है, जब एक दिन पहले सीएम मान ने अपने चार मंत्रियों को हटाकर मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण फेरबदल किया। चेतन सिंह जौरामाजरा (जनसंपर्क, खनन और बागवानी), ब्रम शंकर जिम्पा (राजस्व), बलकार सिंह (स्थानीय निकाय) और अनमोल गगन मान (पर्यटन) को उनके इस्तीफे के बाद मान कैबिनेट से हटा दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed