फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana High Court gave big relief to Film actress Kangana Ranaut

हाईकोर्ट ने दी कंगना रणौत को बड़ी राहत, एफआईआर दर्ज करने संबंधी याचिका खारिज

Fri, 18 Sep 2020 07:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Sep 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court gave big relief to Film actress Kangana Ranaut
कंगना रणौत। - फोटो : Instagram: kanganaranaut

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी है। न्यायालय ने कंगना के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है। लुधियाना निवासी नवनीत गोपी ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर बताया कि कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर बीफ खाने की के लिए लोगों को प्रेरित किया है। ऐसा करना सीधे तौर पर उनकी तथा उनके जैसे अन्य लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करना है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने बताया कि कंगना के खिलाफ उसने दो बार पुलिस को शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। नवनीत ने कहा कि पंजाब में बीफ पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, ऐसे में बीफ को सोशल मीडिया पर प्रमोट करना सीधे तौर पर अपराध की श्रेणी में आता है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि जब से उसने शिकायत दी है तब से उसे विभिन्न लोगों और संगठनों की ओर से धमकियां मिल रही हैं। 
विज्ञापन


परिवार के लिए मांगी थी सुरक्षा
याचिकाकर्ता ने कंगना पर कार्रवाई के साथ ही अपने और अपने परिवार के लिए उच्च न्यायालय से सुरक्षा मांगी थी। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि जो पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई है, वह लोगों को बीफ खाने के लिए प्रेरित करने वाली नहीं है । याचिका में जिस दूसरी पोस्ट का जिक्र किया जा रहा है वह पोस्ट कंगना ने डाली है, यह साबित नहीं हो पाया है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता यह साबित करने में नाकाम रहा है कि उसे किसी प्रकार की कोई धमकी मिली है। उच्च न्यायालय ने याचिका को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed