फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   property tax_discount_

खुशखबरी, 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स में छूट

Fri, 27 Dec 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 27 Dec 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
property tax_discount_
प्रॉपर्टी मालिकों ने 30 फीसदी की छूट का फायदा लेने के लिए वीरवार को भी बैंकों की शाखाओं में टैक्स जमा कराए।
विज्ञापन


31 दिसंबर तक लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का फायदा मिलेगा, लेकिन सोसाइटियों में रहने वालों को अब भी राहत का इंतजार है।

सोसाइटी वासियों की तरफ से मंत्री सावित्री जिंदल और स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर टैक्स दरों में राहत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है।

सोसाइटी फ्लैट्स में रहने वालों से प्रति वर्ग फुट के हिसाब से, जबकि प्लॉट पर बने मकानों के लिए प्रति वर्ग गज के मुताबिक प्रॉपर्टी टैक्स चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


फ्लैटों में रहने वालों की दलील है कि उन्हें नौ गुना अधिक प्रॉपर्टी टैक्स चुकाना पड़ रहा है। इस विसंगति को दूर करने के लिए लगातार उनकी तरफ से मांगे की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-20 की ज्वाइंट एक्शन कमेटी, माता मनसा देवी आरडब्ल्यूए सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों की तरफ से भी इस बारे में मांग उठाई जा चुकी है।

एमडीसी-पांच निवासी एसएस सचदेवा और सेक्टर-20 ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रेसिडेंट रिटायर्ड कर्नल एसके अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों से बातचीत के बाद इस मामले पर दोबारा विचार-विमर्श करके कोई निर्णय लिए जाने का आश्वासन मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed