फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime Minister Narendra Modi may visit Chandigarh on July 17.

Chandigarh News: 17 जुलाई को चंडीगढ़ दौरे पर आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Fri, 03 Jul 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi may visit Chandigarh on July 17.
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को चंडीगढ़ दौरे पर आने की संभावना है। इस दौरान वह पीजीआईएमईआर में बने एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-25 स्थित साउथ कैंपस में निर्मित मल्टी-पर्पज ऑडिटोरियम का उद्घाटन कर सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रमों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी का नया 2,400 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम दीक्षांत समारोह, शैक्षणिक सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित किए जाने की संभावना है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंडीगढ़ का पिछला दौरा 3 दिसंबर 2024 को हुआ था। उस दौरान उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में देश के तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया था। यदि प्रस्तावित कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी मिलती है, तो यह दौरा स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने के लिहाज से चंडीगढ़ के लिए अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed