जानिए, उन अफसरों को जिन्हें मिला राष्ट्रपति मेडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर पंजाब को दो पुलिस अधिकारियों, एडीजीपी वीके भांवरा और आईजी ईश्वर चंद को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। भांवरा ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन के डायरेक्टर हैं और ईश्वर चंद अमृतसर में आईजी बॉर्डर तैनात हैं।
पंजाब के 15 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक दिया गया। इनमें डीआईजी (क्राइम) विजिलेंस ब्यूरो रजिंदर सिंह, 80वीं बटालियन के कमांडेंट तुलसी राम, एसीपी (अमृतसर) परमपाल सिंह, एसएचओ (नाभा) सुखबीर सिंह, एसएचओ (हैबोवाल लुधियाना) अमरजीत सिंह, एसआई चरनजीत सिंह, एसआई जसवंत सिंह, एसआई जगदीश सिंह, एसआई चन्ना सिंह, एसआई मेघराज सिंह, एसआई बिक्रमजीत सिंह, एएसआई रमेश चंद्र, एएसआई नरेश कुमार, एएसआई रवि दत्त शामिल हैं।
5 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक
पंजाब सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस पर पांच पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया गया। इनमें एसआई जसमीन कौर, एएसआई गुरजंट सिंह, हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह व नेहरू सिंह और सिपाही दर्शन सिंह शामिल हैं।
सात पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एसपी (इन्वेस्टिगेशन) होशियारपुर रजिंदर सिंह, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) पटियाला जसकिरनजीत सिंह तेजा, इंस्पेक्टर किक्कर सिंह, इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह, एसआई मनमोहन सिंह, एसआई सुखविंदर सिंह और एसआई हरजिंदर सिंह शामिल हैं।