फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   pregnant lady, delivery pain, health department, civil hospital bhiwani, lady doctor, bhiwani

गर्भवती महिला दर्द में तड़पती रही, डाक्टर साहिबा चलीं गईं सोने

Thu, 01 Sep 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी। Updated Thu, 01 Sep 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady, delivery pain, health department, civil hospital bhiwani, lady doctor, bhiwani
गर्भवती - फोटो : demol
गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही और डाक्टर सुबह डिलीवरी होने की बात कहकर सोने चलीं गईं। महज घंटेभर बाद ही महिला प्राइवेट अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। डाक्टर की कोताही से खफा परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत कर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मामला देर रात का है। इंदीवाली निवासी प्रदीप अपनी गर्भवती पत्नी रेणु को ज्यादा तकलीफ होने पर सीएचसी कैरू लेकर गया। प्रदीप ने बताया कि उसे वहां डाक्टर नहीं मिली। वहां स्टाफ से संपर्क करने के बाद डाक्टर को काफी दूर से जगाकर लाए।
विज्ञापन


डाक्टर आते ही उसकी पत्नी को बेड पर लिटाया और कहां कि डिलीवरी सुबह होगी और उसकी पत्नी को तड़पता छोड़कर चली गई। प्रदीप ने बताया कि उसकी पत्नी को ज्यादा तकलीफ थी। जिस कारण वह उसे जूई के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। जहां पहुंचते ही उसकी पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन उमेद सिंह ने बताया कि डाक्टर की लापरवाही के कारण रेणु की जान जा सकती थी। परिजनों ने बताया कि वे सिविल सर्जन कार्यालय का नंबर भी मिलाते रहे मगर किसी ने नहीं उठाया। जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के टोल फ्री नंबर पर कॉल की।


जहां से मिली दो ई-मेल आईडी पर उन्होंने शिकायत की है। मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले डाक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में डिप्टी सिविल सर्जन डा. सुनील कुमार ने बताया कि उनके पास अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed