फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PPCC President Navjot sidhu says bikram majithia is parcha mafia

पंजाब विधानसभा चुनाव: बिक्रम मजीठिया पर भड़के नवजोत सिद्धू, कहा-वे परचा माफिया हैं

Sun, 30 Jan 2022 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 03:05 PM IST
सार

नवजोत सिद्धू ने अमृतसर में दावा किया है कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस एक मजबूत और सुरक्षित सरकार देगी। हम नया पंजाब बनाएंगे।  

विज्ञापन
PPCC President Navjot sidhu says bikram majithia is parcha mafia
नवजाेत सिद्धू। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने रविवार को अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया 'परचा माफिया' हैं। उन्होंने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मैंने किसी के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं कराया है। सभी जानते हैं कि कांग्रेस एक मजबूत और सुरक्षित सरकार देगी। हम नया पंजाब बनाएंगे। इस दौरान प्रदेश इकाई में गुटबाजी के बारे में पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता। खुद को कांग्रेस ही हरा सकती है।

विज्ञापन

सिद्धू ने मजीठिया को चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेसी वर्करों के साथ गुंडागर्दी की तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने यह बात रविवार को पूर्वी हलके में अपने मुख्य चुनाव दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से कही।

विज्ञापन

मुकाबला माफिया के साथ

सिद्धू ने कहा कि इस बार उनका सीधा मुकाबला माफिया के साथ है। मजीठिया कांग्रेसी वर्करों को लगातार ललकार मारने की बात पर सिद्धू ने कहा कि मजीठिया सबसे बड़ा पर्चा (एफआईआर) माफिया है। अगर कोई व्यक्ति उसकी बात नहीं मानता तो उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करवा देता है। उन्होंने कहा कि मजीठिया अब गांव से उठकर शहर में गुंडागर्दी करने के चक्कर में है, हमने शहर में उसकी गुंडागर्दी नहीं चलने देनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर और कैप्टन पर साधा निशाना

सिद्धू ने मजीठिया और सुखबीर बादल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों ने झंडे की आड़ तले कई मशहूर चीजों पर कब्जा करने की कोशिश की। अब इस बार पंजाब में कांग्रेस की सरकार आएगी और इन लोगों की मनमर्जी नहीं चलने देंगे। इसके साथ उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कैप्टन ने पंजाब में डबल इंजन की सरकार होने की बात कही, मगर उनका अपना इंजन ही अब धुआं मारने लगा है। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि  उन्होंने (गांधी) पंजाब मॉडल की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब मॉडल के तहत पंजाब के हर चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि पंजाब को लूट-खसोट की वारदात से बचाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed