फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police's special campaign against illegal PG in new year

नए साल में अवैध पीजी के खिलाफ प्रशासन की विशेष मुहिम

Fri, 01 Jan 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 01 Jan 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
police's special campaign against illegal PG in new year

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) भले ही अवैध तरीके से चलने वाले पीजी पर शिकंजा कसने के दावे करे, लेकिन अभी तक सिर्फ 25 पीजी मालिकों ने गमाडा के पास रजिस्ट्रेशन करवाया है। जबकि सैकड़ों पीजी बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, गमाडा अधिकारियों का दावा है कि नए साल में अवैध पीजी के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एडवोकेट अमरप्रीत सिंह सेठी हत्याकांड के बाद गमाडा ने अपनी पीजी पॉलिसी को रिव्यू किया था।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस द्वारा अवैध पीजी की चेकिंग की जाती है। इसके अलावा गमाडा द्वारा हर माह पीजी को लेकर सर्वे करवाया जाता है। अब तक गमाडा की तरफ से पांच घरों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कि बिना रजिस्ट्रेशन से चल रहे थे। पुलिस ने अवैध तरीके से पीजी चलाने वाले कई लोगों पर पर्चे दर्ज किए है। गमाडा की ईओ राजदीप कौर ने बताया कि लगातार सर्वे करवाने की प्रक्रिया चल रही है। सर्वे रिपोर्ट के बाद नियम तोड़ने वाले लोगों को नोटिस जारी किए जाते हैं।

इसके बाद लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाता है। इस दौरान वह अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाते है तो मकानों को सील करने की प्रक्रिया की जाती है। 25 लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाई है। जबकि नियम तोड़ने वाले पांच मकानों को गमाडा ने सील किया गया है।


रखते पीजी बताते हैं किराएदार
भले ही गमाडा की टीम लगातार सर्वे कर रही है। लेकिन लोग काफी चतुराई से इस चीज को अंजाम दे रहे हैं। वह, पीजी को अपना किराएदार बनाकर पेश करते हैं। हालांकि, गमाडा कई चीजों पर नजर रखता है। इस दौरान अखबारों में छापे जाने वाले विज्ञापन, सड़कों और चौराहों पर भी चस्पा विज्ञापनों पर भी पुलिस की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed