फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players started practice putting on mask face shield

मास्क और फेस शील्ड डालकर खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

Sun, 06 Sep 2020 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Players started practice putting on mask face shield
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए मार्च में श्री हनुमंत धाम 40 की कमेटी ने मंदिर परिसर की बेसमेंट में 17 साल से चली आ रही ब्लैक ड्रैगन इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स अकादमी को अगले आदेशों के आने तक बंद कर दिया था। सरकार द्वारा देशभर में स्पोर्ट्स एकेडमी को तत्काल प्रभाव से खोलने की अनुमति के तहत हनुमंत धाम कमेटी ने मंदिर परिसर की बेसमेंट में ताइक्वांडो क्लास को दोबारा से शुरू करने की मंजूरी दे दी। एकेडमी के दोबारा शुरू होने से खिलाड़ियों में उत्साह है। दोबारा अभ्यास शुरू करने से पहले खिलाड़ियों को ब्लैक ड्रैगन इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के हेड कोच विनोद कुमार और यामिनी गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि वे अभ्यास के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करेंगे और एक-दूसरे को नहीं छुए। इन निर्देशों के बाद अब खिलाड़ियों ने सामाजिक दूरी अपनाते हुए मास्क और फेस शील्ड लगाकर अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed