{"_id":"6034184a8ebc3ee920453f07","slug":"pgi-nursing-staff-in-fury-due-to-doctor-s-abusive-behavior-in-trauma-center-chandigarh-news-pkl4048970178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर में डॉक्टर के अभद्र व्यवहार से पीजीआई नर्सिंग स्टाफ रोष में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर में डॉक्टर के अभद्र व्यवहार से पीजीआई नर्सिंग स्टाफ रोष में
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई नर्सिंग स्टाफ ट्रामा सेंटर में डॉक्टर द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार से काफी रोष में हैं। इस मामले को लेकर पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को आपात बैठक बुलाकर घटना के विरोध में 27 फरवरी को कार-स्कूटर रैली निकालने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन की अध्यक्ष हितिका ठाकुर ने बताया कि ट्रामा सेंटर में एक डॉक्टर लगातार नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। इस संबंध में निदेशक को लिखित शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। हितिका का कहना है कि ट्रामा सेंटर में मानकों की अनदेखी कर अन्य विभागों की ओपीडी चलाई जा रही है, जिससे वहां काम का दबाव कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। कम स्टाफ होने के कारण ज्यादा काम के दबाव से पहले से ही नर्सिंग स्टाफ तनाव में है। उस पर इस तरह की घटनाएं तनाव को और बढ़ाने का काम कर रही हैं।
हितिका ने बताया कि प्रशासन लगातार नर्सिंग स्टाफ की मांगों की अनदेखी कर रहा है। इसी क्रम में पूर्व में हुई वार्ता के दौरान जिन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, वे अब तक अधर में लटकी हुई हैं। इसे लेकर भी तनाव और रोष काफी बढ़ गया है, इसलिए नर्सिंग स्टाफ पीजीआई में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में 27 फरवरी को कार-स्कूटर रैली निकालकर सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में भ्रष्टाचार का पुतला फूंकेगा।