{"_id":"6503edd2d194a2a4f005aa0a","slug":"passport-seva-service-excellence-van-started-in-chandigarh-as-pilot-project-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसानी से बनेगा पासपोर्ट: चंडीगढ़ में पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन शुरू, नहीं होगी कार्यालय जाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसानी से बनेगा पासपोर्ट: चंडीगढ़ में पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन शुरू, नहीं होगी कार्यालय जाने की जरूरत
Fri, 15 Sep 2023 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:09 AM IST
सार
इस सेवा का लाभ उठाते हुए पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशी की बात यह है कि उन्हें फिंगर प्रिंट व फोटो खिंचवाने के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के मात्र 7 दिन के अंदर आवेदक की सभी औपचारिकता पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पासपोर्ट वैन की शुरुआत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए एक खुशखबरी है। चंडीगढ़ में पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आपको पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का चयन करते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहर में पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन की शुरुआत की है।
विदेश मंत्रालय की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई इस सेवा की शुरुआत फिलहाल 4 पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन के साथ की गई है। गुरुवार से शुरू हुई इस सेवा का लाभ उठाते हुए 80 अभ्यर्थियों ने पहले ही दिन आवेदन भी कर दिया है। इस सेवा की शुरुआत होने से अब आवेदक को कार्यालय आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यह अत्याधुनिक वैन अपने आप में ही पूरा चलता फिरता पासपोर्ट कार्यालय है।
यह भी पढ़ें: एक थे कर्नल मनप्रीत: जिद, जज्बा और जुनून की मिसाल... सिख लाइट इन्फेंट्री में भर्ती का किस्सा जानते हैं आप
विज्ञापन
सात दिन की भीतर सभी औपचारिकता होंगी पूरी...
पासपोर्ट बनावाने वालों को बेहतर सुविधा देने के लिए पासपोर्ट कार्यालय की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दस्तावेजों की जांच में लगने वाले समय को कम करने के लिए हाल ही में शुरू की गई डिजिलॉकर सेवा के बाद पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन को एक और बेहतर प्रयास माना जा रहा है। इस सेवा का लाभ उठाते हुए पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशी की बात यह है कि उन्हें फिंगर प्रिंट व फोटो खिंचवाने के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के मात्र 7 दिन के अंदर आवेदक की सभी औपचारिकता पूरी हो जाएंगी।
यहां जाकर करे आवेदन...
विदेश मंत्रालय की ओर से शुरू की गई पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन के जरिए यदि आप भी अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते है तो आपको आवेदन करने के लिए passportindia.gov.in (पासपोर्टइंडिया.जीओवी.इन) वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग प्रकियाओं में से वैन के ऑप्शन का चुनाव करना होगा। डिटेल भरते ही फिंगर प्रिंट व फोटो के लिए डेट निर्धारित हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Highcourt: पंजाब में अवैध खनन पर पुलिस गंभीर नहीं, हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी-क्या सीबीआई को सौंप दें जांच
एक वैन में रोजाना 80 लोग कर सकते हैं आवेदन..
पासपोर्ट बनवाने के लिए शुरू की वैन सेवा का लाभ एक दिन में 80 लोग ही उठा सकेंगे। योजना के तहत एक वैन में रोजाना 80 रजिस्ट्रेशन होंगे। पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आवेदकों के दस्तावेजों की जांच के लिए वैन में कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। पहले दिन चार वैन में कुल 80 आवेदन रजिस्टर्ड हुए हैं। पासपोर्ट अधिकारी के मुताबिक एक माह में करीब 9000 लोग वैन से पासपोर्ट बनाने की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
शेड्यूल बनाकर पूरे चंडीगढ़ में घूमेगी वैन..
रीजनल पासपोर्ट आफिसर प्रियंका मेहतानी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को सेवा का लाभ देने के लिए वैन का पूरा शेड्यूल बनाकर शिक्षण संस्थान समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित किया जाएगा। फिलहाल कुछ दिन वैन सेक्टर-34 पासपोर्ट कार्यालय के बाहर ही रहेगी। आप आसानी से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपका पासपोर्ट आपके घर पर आ जाएगा।