डीएसपी हत्याकांड: कानून-व्यवस्था पर विपक्ष का हमला, हुड्डा बोले- अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं, अभय ने कहा- प्रदेश में गुंडाराज
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डीएसपी की हत्या पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में मानो सरकार नाम की चीज ही नहीं है। आज ना आम आदमी सुरक्षित है, ना विधायक और ना ही खुद पुलिसवाले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में विधायकों को धमकी और रंगदारी के फोन आने के बाद अब खनन माफिया द्वारा डीएसपी की हत्या मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का हाल यह है कि विधायकों से भी गैंगस्टर रंगदारी मांग रहे हैं। राज्य में अपराधी बेखौफ हैं। वहीं, इनेलो विधायक अभय चौटाला और आप नेता अशोक तंवर समेत अन्य नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। सभी दलों के नेताओं ने एक सुर में कहा है कि बदमाशों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
आम आदमी, विधायक और पुलिस भी सुरक्षित नहीं: हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डीएसपी की हत्या पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में मानो सरकार नाम की चीज ही नहीं है। आज ना आम आदमी सुरक्षित है, ना विधायक और ना ही खुद पुलिसवाले। कानून व्यवस्था के प्रति सरकार की अनदेखी के चलते ऐसे हालात बने हैं।
बार बार मांग उठाने के बावजूद खनन माफिया पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। हुडडा ने मांग की है कि डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई के हत्यारों को जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाए जाए, साथ ही परिजनों को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा, सरकार विधायकों को धमकी देने वाले बदमाशों पर कार्रवाई करे और प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित करे।
खनन माफिया का जंगलराज कायम: सुरजेवाला
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यमुनानगर में यमुना पर पुल बना खुली लूट हो, डाडम में नाजायज खनन कर पहाड़ खिसकने से हुई मौत से लेकर नूंह, मेवात तक खनन माफिया का बेखौफ जंगलराज कायम है। सरकार और खनन माफिया की सांठगांठ साफ है। प्रदेश के खजाने व खनिज संपदा की लूट निरंतर जारी है। सुरजेवाला ने मांग की है कि डीएसपी की हत्या मामले की हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीश के द्वारा न्यायिक जांच हो। केवल छुटभैया कारिंदे नहीं, असली खनन माफिया की गिरफ्तारी हो और मृतक के परिवार को पांच करोड़ का मुआवजा व नौकरी मिले।
प्रदेश में है गुंडाराज: अभय चौटाला
इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार प्रदेश को संभालने में पूरी तरह नकारा साबित हुई है। एक पुलिस अफसर की दिनदहाड़े हत्या, मतलब पूरे प्रदेश में गुंडाराज है। गुंडों और माफियाओं को कानून का कोई डर नहीं है और प्रदेश में चारों तरफ आतंक फैला रखा है। जिस हरियाणा पुलिस से अपराधी कांपा करते थे आज उन्हीं की सरेआम हत्या की जा रही है। ऐसा आतंक का माहौल यूपी और बिहार में सुनने को मिलता था लेकिन आज हरियाणा उनसे बहुत आगे निकल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध खनन माफियाओं को भाजपा गठबंधन सरकार का संरक्षण प्राप्त है।