{"_id":"5f03fd4c8ebc3e43070739fa","slug":"online-ragistration-compulsory-for-people-for-entery-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अब ई-रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, दो तरह से करा सकते हैं पंजीकरण, जानें प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अब ई-रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, दो तरह से करा सकते हैं पंजीकरण, जानें प्रक्रिया
Tue, 07 Jul 2020 10:14 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:14 AM IST
सार
- दाखिल होने या गुजरने के लिए जरूरी है रजिस्ट्रेशन
- दिल्ली/ एनसीआर से आने वालों के लिए खास हिदायत
- लंबी कतारों या भीड़ से होने वाली मुश्किलों से बचाना मकसद
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मंगलवार से राज्य में दाखिल होने या राज्य से होकर गुजरने वाले हर व्यक्ति के लिए ई-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने बाहरी राज्यों खासकर दिल्ली/ एनसीआर से आने वाले लोगों से पैदा होने वाले खतरे के मद्देनजर यह कदम उठाया है। सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक, यात्री घर बैठे ही ऑनलाइन ई-रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
सड़क के रास्ते पंजाब में दाखिल होने वाले या पंजाब से गुजरने वाले यात्रियों को पंजाब सरकार द्वारा सख्त हिदायत दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले या तो कोवा ऐप या वेब लिंक https://cova.punjab.gov.in/registration द्वारा स्व-रजिस्टर्ड हों। इसका उद्देश्य चेकिंग वाले स्थानों पर लंबी कतारों या भीड़भाड़ के कारण होने वाली मुश्किल से यात्रियों को बचाना है।
प्रदूषण ने बदली प्रवृत्ति, औद्योगिक क्षेत्र में कम, रिहायशी इलाके में बढ़ रहा
विज्ञापन
14 दिन में घर पर एकांतवास में रहना होगा
कोरोना के लक्षण सामने आने की सूरत में चेकिंग प्वाइंट पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन किया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य से होकर गुजरने वाले यात्रियों को छोड़कर, वह यात्री जो राज्य में प्रवेश कर रहे हैं, को भी चेक-प्वाइंट पार करने के बाद 14 दिन घरों में स्व-एकांतवास में रहना होगा। कोरोना के लक्षण नहीं मिले तो भी एकांतवास में रहना होगा। एकांतवास के दौरान उन्हें अपनी सेहत संबंधी जानकारी रोजाना हेल्पलाइन नंबर 112 या कोवा ऐप द्वारा देनी होगी।

यात्री दो तरह से कर सकते हैं ई-रजिस्ट्रेशन
1. रजिस्ट्रेशन के लिए अपने स्मार्टफोन में एप्पल ऐप स्टोर या एंड्रॉयड प्ले स्टोर से कोवा ऐप डाउनलोड करें। ऐप इंस्टाल करें और मैन्यू से पंजाब में/के रास्ते यात्रा के लिए स्व-रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें। पूछे गए सभी विवरण भरें और सबमिट बटन दबाएं।
2. वेब लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए https://cova.punjab.gov.in/registration पर स्व-रजिस्टर हों। पूछे गए सभी विवरण भरें और सबमिट बटन दबाएं। यात्रा से पहले कोवा ऐप डाउनलोड और इंस्टाल करें।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद यात्री को एसएमएस द्वारा कन्फर्मेशन लिंक प्राप्त होगा।
4. प्रिंट के लिए लिंक पर क्लिक करें।
5. क्यूआर कोड वाला प्रिंट ए4 साइज की शीट पर निकालें।
6. चौपहिया या तिपहिया वाहन के लिए, प्रिंट शीशे (विंडस्क्रीन) के बाईं तरफ चिपकाएं या डैशबोर्ड पर रखें।
7. सीमा पर बने चेकिंग प्वाइंटों पर स्टाफ द्वारा प्रिंट वाले क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा।
8. इसके बाद मेडिकल स्क्रीनिंग होगी।
9. सफलतापूर्वक मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद प्रक्रिया मुकम्मल हो जाएगी।
चंडीगढ़: खेल-खेल में बेटे ने पापा का खाता कर दिया खाली, आप भी ऐसे रहें सचेत