Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Of the 328 sacred scriptures that went missing, 169 have been found safe, and the records are also correct: Cheema

गुम हुए 328 पावन स्वरूपों में से 169 सुरक्षित मिले, रिकॉर्ड भी सही: चीमा

Mon, 19 Jan 2026 09:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Of the 328 sacred scriptures that went missing, 169 have been found safe, and the records are also correct: Cheema
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता बताए गए स्वरूपों में से 169 स्वरूप सुरक्षित मिल गए हैं और जांच के बाद इनका रिकॉर्ड भी पूरी तरह दुरुस्त पाया गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन स्वरूपों को लेकर पंजाब के लोगों में गहरी चिंता थी। संगत यह जानना चाहती थी कि स्वरूप कहां हैं और सुरक्षित हाथों में हैं या नहीं। सरकार को भी स्वरूपों की बेअदबी की आशंका थी, जिसे गंभीरता से लिया गया।

जांच के दौरान ये 169 स्वरूप नवांशहर जिले के बंगा स्थित धन धन हजूर गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब में मौजूद पाए गए। चीमा ने बताया कि विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मौके पर जांच कर रिकॉर्ड की पुष्टि की और पाया कि सभी स्वरूप सुरक्षित हैं तथा उनका संधारण सही ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में कोई अनियमितता सामने नहीं आई है, इसलिए संबंधित गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के खिलाफ न तो पहले कोई मामला दर्ज किया गया था और न ही आगे किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शीघ्र गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेकेंगे। इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया था और श्री अकाल तख्त साहिब ने भी एसजीपीसी को जांच में पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed