फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bollywood suvidha kendra started in Chandigarh

चंडीगढ़ में बना बॉलीवुड सुविधा केंद्र, फिल्म निर्माताओं को एक ही जगह मिलेगी हर अनुमति

Wed, 24 Feb 2021 02:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 24 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bollywood suvidha kendra started in Chandigarh
चंडीगढ़ में बॉलीवुड सुविधा केंद्र शुरू हुआ। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ में फिल्मों की शूटिंग आसान होने वाली है। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बॉलीवुड सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है। इस सुविधा केंद्र पर शहर में फिल्मों की शूटिंग से संबंधित सभी तरह की इजाजत मिल जाएगी।

विज्ञापन


ऐसे में फिल्मों के निर्माताओं को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि शहर में शूटिंग की मंजूरी के लिए अब उन्हें अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। यह काम व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए ही हो जाएगा।
विज्ञापन



पर्यटन विभाग के सोसाइटी फॉर टूरिज्म एंड एंटरटेनमेंट प्रमोशन इन चंडीगढ़ (स्टेप्स) की गवर्निंग बॉडी की बैठक में पिछले दिनों बॉलीवुड सुविधा केंद्र शुरू करने की योजना बनी थी। अधिकारियों का मानना है कि इससे शहर में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यटक भी आकर्षित होंगे। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए एक वेबसाइट भी तैयार की जा रही है। हालांकि तब तक पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चंडीगढ़ में शूटिंग करने के लिए अलग-अलग विभागों के पास आवेदन करना पड़ता था, जिसमें पुलिस विभाग के बाद डीसी ऑफिस और फिर पर्यटन विभाग के पास आवेदन पहुंचता था। इसमें कई दिन लग जाते थे और फिल्म निर्माताओं को विभिन्न दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब पर्यटन विभाग के पास ही आवेदन करना होगा। पर्यटन विभाग खुद ही बाकी विभागों के साथ समन्वय करके एनओसी जारी करेगा।


ऐसे कर सकेंगे आवेदन

आवेदक को पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://chandigarhtourism.gov.in/ से आवेदन फार्म डाउनलोड करना होगा। इस फार्म को भरकर अंडरटेकिंग और पहचान पत्र के दस्तावेज के साथ ईमेल आईडी chdfilmfacilitation@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर +91 98721-30001 पर भेजना होगा।

अन्य विभागों की मंजूरी के बाद पर्यटन विभाग की तरफ से ईमेल आईडी या व्हाट्सएप पर ही एनओसी भेज दी जाएगी। इसके अलावा फार्म को सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण भवन के एंट्री गेट पर बने बॉलीवुड सुविधा केंद्र के ड्रॉप बॉक्स में भी सोमवार से शुक्रवार तक जमा कर सकते हैं और मंजूरी के बाद विभाग के ऑफिस जाकर एनओसी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed