{"_id":"5fa9a28f8ebc3e9bb15efee9","slug":"now-police-will-bring-gangster-sukhpreet-alias-budha-from-amritsar-on-production-warrant-chandigarh-news-pkl3937015153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अमृतसर से गैंगस्टर सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा तो प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी यूटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अमृतसर से गैंगस्टर सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा तो प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी यूटी पुलिस
विज्ञापन
सुखप्रीत उर्फ बुढ्ढा।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर दिलप्रीत बावा से पूछताछ में पुलिस को बीते 17 मार्च को हुए बाउंसर सुरजीत हत्याकांड और गुरलाल बराड़ की हत्या से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। पुलिस को शक है कि दोनों हत्याओं के तार आपस में जुड़े हुए हैं। दिलप्रीत से पूछताछ के बाद सुरजीत को गोली मारने वाले शूटरों के नाम का भी खुलासा हो सकता है।
पुलिस अब दोनों हत्याकांड को सुलझाने के लिए अमृतसर जेल में बंद गैंगस्टर सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा को 11 नवंबर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। वहीं पुलिस ने तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को गैंगस्टर दिलप्रीत को जिला अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस ने दोबारा से तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के अनुसार, दिलप्रीत से पूछताछ में सामने आया है कि उसे सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या के लिए की गई प्लानिंग के बारे में जानकारी थी। वहीं, उससे पुलिस कुछ हथियार भी बरामद करेगी। हथियार बरामद होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन हथियारों का इस्तेमाल कर गुरलाल को मौत के घाट उतारा गया था या नहीं। औद्योगिक क्षेत्र में सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह को तीसरी बार प्रोडक्शन वारंट लगाया गया है। इस समय दिलप्रीत संगरूर पुलिस की कस्टडी में था।
विज्ञापन
गुरलाल बराड़ की हत्या के मामले में दिलप्रीत का नाम सामने आया था। हालांकि वारदात में शूटरों को बाइक मुहैया करवाने वाले दो आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गीता और गुरविंदर सिंह उर्फ ढाढ़ी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि 10/11 अक्तूबर की रात औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेव मॉल के बाहर फॉर्च्यूनर गाड़ी में सोपू नेता गुरलाल बराड़ को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया था। गुरलाल बराड़ की हत्या के कुछ घंटो बाद दविंदर बंबीहा गुट ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर जिम्मेवारी लेते हुए कहा था कि विदेश में बैठे गौरव पटियाल उर्फ लक्की ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुरलाल बराड़ की हत्या करवाई है।
बाइक सवारों ने की थी बाउंसर सुरजीत की हत्या
17 मार्च 2020 को सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्मॉल चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुरजीत बाउंसर की हत्या कर दी थी। गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के फेसबुक अकाउंट पर गौरव पटियाल उर्फ लकी के नाम का खुलासा हुआ था। जांच में पुलिस को गौरव की आखिरी लोकेशन रोमानिया में मिली थी। वारदात के सात महीने बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।