फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now online change your gas distributor and company

अब एक क्लिक पर बदलें अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को

Fri, 23 Jan 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार Updated Fri, 23 Jan 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
now online change your gas distributor and company

गैस डिस्ट्रीब्यूटर से परेशान उपभोक्ता पोर्टेबिलिटी स्कीम के तहत अपना डिस्ट्रीब्यूटर बदल सकते हैं। इस योजना की शुरूआत पूरे प्रदेश में हो चुकी है। इसके लिए ज्यादा कागजी कार्रवाई की भी जरूरत नहीं है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है।

विज्ञापन


इसके लिए गैस उपभोक्ता को मात्र अपनी ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद ऑयल कंपनी की वेबसाइट से दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर का चुनाव करना होगा। डिस्टीब्यूटर के बारे में पता लगाने के लिए उसकी स्टार रेटिंग भी साथ में दी गई है।
विज्ञापन


उपभोक्ता ऑनलाइन अपना डिस्टीब्यूटर चुनें और अपने गैस के उपकरण पहले डिस्टीब्यूटर को वापस कर दें। इसके बाद दूसरे डिस्टीब्यूर के पास जाकर नए उपकरण लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की कवायद

now online change your gas distributor and company

ऑयल कंपनी एक है तो पुराने उपकरण वापस करके नए उपकरण लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। गैस उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से शुरू की गई है।

गैस डिस्ट्रीब्यूटरों को जागरूक करने की जरूरत: पटेल
इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी राजीव पटेल का कहना है कि यह योजना पूरे प्रदेश में शुरू हो चुकी है। यदि कोई डिस्ट्रीब्यूटर इस स्कीम के तहत किसी उपभोक्ता की पोर्टबिलिटी नहीं दे रहा है तो इसके लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।

इन जिलों में हो चुकी शुरुआत
पोर्टेबिलिटी स्कीम की शुरूआत पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, पटियाला, लुधियाना, मोगा, पठानकोट, संगरूर, एसएएस नगर, बरनाला, फरीदकोट, फाजिल्का, होशियारपुर, एसबीएस नगर के अलावा बाकी शहरों में भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed