फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now just give 500 rupees and enjoy the gym for three months

अब सिर्फ 500 रुपये दें और तीन महीने तक जिम का आनंद उठाएं, देखिए कहां?

Sun, 03 Dec 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Dec 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
Now just give 500 rupees and enjoy the gym for three months
- फोटो : Demo Pics
अब चंडीगढ़वासियों को अपने एरिया के कम्युनिटी सेंटर में ही एक्सरसाइज करने की सुविधा मिलेगी। कम्युनिटी सेंटर में बने जिम में 500 रुपये का भुगतान कर तीन माह तक एक्सरसाइज करने की सुविधा मिलेगी। जनवरी माह से यह सुविधा शहरवासियों के लिए मिलनी शुरू हो जाएगी। 500 रुपये में तीन माह तक जिम में व्यायाम वहीं कर पाएंगे, जिनके पास कम्युनिटी सेंटर की मेंबरशिप होगी। वहीं, गैर सदस्यों के लिए 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन


नगर निगम ने जो कम्युनिटी सेंटरों के नए बायलाज बनाए हैं, उनमें जिम का इस्तेमाल करने वालों केलिए यह शुल्क रखा है। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि जिन-जिन कम्युनिटी सेंटरों के जिम में कोई खामी है, उसे दूर किया जाएगा। यह रेट गांव, कालोनी और शहर में बने सभी कम्युनिटी सेंटर में लागू होंगे। कम्युनिटी सेंटर का जिम सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलेगा। दोपहर के समय महिलाएं भी जिम का प्रयोग कर पाएंगी। इस समय शहर में कोई भी ऐसा जिम ऐसा नहीं है, जहां पर इतने कम रेट पर सुविधा मिल रही हो।
विज्ञापन


एक साल के लिए मिलेगी मेंबरशिप
शहर में बने कम्युनिटी सेंटर की मेंबरशिप एक हजार रुपये प्रति साल के लिए मिलेगी, जबकि यहां पर रहने वाले सीनियर सिटीजन को 500 रुपये में सदस्यता मिलेगी। पुनर्वास योजना के तहत बनी कालोनियों में कम्युनिटी सेंटर की सदस्यता 500 रुपये में मिलेगी, जबकि सीनियर सिटीजन को 250 रुपये में मेंबरशिप मिलेगी। जो सदस्य बनेंगे, उनमें से ही गवर्निंग बाडी का चुनाव करवाया जाएगा। गवर्निंग बाडी का कार्यकाल दो साल के लिए होता है। मेंबरशिप के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति अपना घर किसी दूसरे सेक्टर में बदलता है तो उसकी मेंबरशिप भी उसी सेक्टर में बने कम्युनिटी सेंटर में शिफ्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed