फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nobody Interested into Open South India Coffee House, Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी को झटका, इंडिया कॉफी हाउस के खुलने की उम्मीदें कम, किसी की रुचि नहीं

Thu, 09 Jan 2020 10:50 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 Jan 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Nobody Interested into Open South India Coffee House, Punjab University
कॉफी हाउस, पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी में साउथ इंडिया कॉफी हाउस के खुलने की उम्मीदें अब कम ही नजर आ रही हैं, क्योंकि पीयू प्रशासन ने टेंडर का समय दिया था। मंगलवार को इसके लिए सिर्फ दो बिड पहुंचीं। उसमें से भी एक के कागजात पूरे नहीं थे। ऐसे में अब दोबारा टेंडर निकाले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार पीयू की ओर से कॉफी हाउस के लिए बढ़ाए गए किराए के कारण रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके अलावा पीयू प्रशासन ने इसके संचालन के लिए कई सारे नियम थोप दिए हैं, जिसके कारण भी लोग टेंडर में से बच रहे हैं।
विज्ञापन


पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर बने साउथ इंडिया कॉफी हाउस को बंद हुए छह महीने हो गए हैं। इसके संचालन के लिए पीयू प्रशासन ने बीते दिसंबर माह में टेंडर नोटिस जारी किया था, जिसके लिए मंगलवार शाम तक बिडिंग होनी थी लेकिन अंतिम दिन शाम तक दुकान नंबर-11 साउथ इंडिया कॉफी हाउस के लिए केवल दो बिड ही पीयू प्रशासन के पास पहुंचीं। टेंडर के लिए कम से कम तीन बिड का आना जरूरी होता है, जिससे अधिकतम रकम की बोली लगाने वाले को किराए पर दुकान दी जाए।
विज्ञापन


मंगलवार को आए दो बिड में से एक ठेकेदार के पास कागज पूरे नहीं थे। इसके बाद टेक्निकल बिड तो खोल ली गई, लेकिन फाइनेंशियल बिड नहीं खोली गई। पीयू ने इस बार साउथ इंडिया कॉफी हाउस के लिए एक महीने का किराया 50 हजार रुपये रखा है। पहले इसका किराया 30 हजार प्रति माह था। इसके अलावा बिजली, पानी, जीएसटी, सफाई कर्मचारी, दुकान का स्टाफ इत्यादि की जिम्मेदारी ठेकेदार की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीयू ने इस बार दुकान के ठेकेदारों के लिए कई सारे नियम बना दिए हैं, इनका अनुपालन न करने पर फाइन लगाया जाएगा। वहीं दुकान में बेचे जाने वाले फूड आइट्मस के रेट में न के बराबर बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में कोई भी ठेकेदार इसके संचालन में रुचि नहीं दिखा रहा है।

पुराना ठेकेदार भी ज्यादा किराए से था परेशान

साउथ इंडिया कॉफी हाउस को चलाने वाले पुराने ठेकेदार केरल निवासी जॉय कुरूविला ने पीयू प्रशासन को बताया था कि वह पिछले दो साल से घाटे में चल रहे हैं। पीयू प्रशासन की ओर से उन्हें घाटे से उबारने के लिए कोई कदम न उठाने के चलते जुलाई 2018 में वह काफी हाउस को बंद कर यहां से चले गए थे। उनका कहना था कि वे पीयू को 30 हजार रुपये का किराया दे रहे थे लेकिन कॉफी हाउस से उनका किराया वहन करने जितनी भी कमाई नहीं हो पा रही थी।

साउथ इंडिया कॉफी हाउस के लिए टेंडर की सारी प्रक्रिया दोबारा से की जाएगी। इस बार हुई प्रक्रिया में पूरे टेंडर नहीं आए हैं। जल्द ही टेंडर कर इसकी ओपनिंग की जाएगी।
- आरके सिंगला, डीन रिसर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed