{"_id":"58d4db964f1c1bfc2f1a15cb","slug":"no-stopage-of-delhi-chandigarh-shatabdi-express-on-panipat-indian-railway-changed-train-schedule","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस में रोज सफर करते हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस में रोज सफर करते हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Mar 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस में रोजाना सफर करते हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। देख लिजिए, वरना परेशानी उठानी पड़ेगी। रेलवे ने लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक नई वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा नई दिल्ली-मोगा शताब्दी एक्सप्रेस को जींद स्टेशन पर भी ठहराव देने का निर्णय लिया है। एक अन्य ट्रेन दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव पानीपत स्टेशन से खत्म करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 22121/22122 अगले महीने की 8 अप्रैल से चलेगी।
इस ट्रेन के लिए आरक्षण प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है। ट्रेन संख्या 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुम्बई से लखनऊ के लिए 8 अप्रैल से हर शनिवार चलेगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन संख्या 22122 लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के लिए 9 अप्रैल से हर रविवार चलेगी।

लखनऊ से इस टाइम पर चलेगी ट्रेन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
लखनऊ से यह ट्रेन शाम 4:20 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन आने जाने के दौरान ठाणे, कल्याण, नासिक, जलगांव, भुसावल, हबीबगंज, झांसी, ऊरई व कानपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
एक अन्य निर्णय में रेलवे ने ट्रेन संख्या 12043/12044 नई दिल्ली-मोगा-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को 27 मार्च से छह महीने के लिए प्रयोग के तौर पर जींद स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 12043 नई दिल्ली-मोगा शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 9:04 जींद पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 12044 मोगा-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस शाम 7.43 बजे जींद पहुंचेगी। यह ट्रेन दो-दो मिनट के लिए जींद स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 12045/12046 नई दिल्ल-चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत स्टेशन पर ठहराव देने के निर्णय को वापस ले लिया है। 16 जुलाई से यह ट्रेन पानीपत स्टेशन पर नहीं ठहरेगी।