फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no presidential post to parkash singh badal, sukhbir badal and bikram majithia in varios commette

विस कमेटियों में बादल, सुखबीर और मजीठिया को अध्यक्ष पद नहीं, जानिए क्यों

Thu, 04 May 2017 03:27 PM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 May 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
no presidential post to parkash singh badal, sukhbir badal and bikram majithia in varios commette
CM Parkash singh badal & Sukhbir singh badal - फोटो : File Photo
पंजाब की 15वीं विधानसभा में वर्ष 2017-18 के लिए विभिन्न समितियों में बादल, सुखबीर और मजीठिया को अध्यक्ष पद नहीं दिया गया है। 15वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र आगामी जून माह के दूसरे हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को विधानसभा कार्यालय से मिली। इस बीच पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा कंवर पाल सिंह ने विधानसभा में वर्ष 2017-18 के लिए विभिन्न समितियों का निर्धारण करते हुए उनके अध्यक्ष व सदस्यों को नामांकित कर दिया।
विज्ञापन


विधानसभा स्पीकर ने विधायक कंवर संधू को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया है, जबकि सरकारी कारोबार समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी बनाए गए हैं। अनुमान कमेटी के अध्यक्ष सुखबिंदर सिंह सुखसरकारिया, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार वेरका, स्थानीय संस्थाएं एवं पंचायती राज समिति के अध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू, सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष रणदीप सिंह, अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष राकेश पांडे, मेज पर रखे या मेज पर न रखे जाने वाले कागज-पत्रों की समिति के अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह वडाला, पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह डावर, प्रश्नों और रेफरेंसेज समिति के अध्यक्ष राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह रंधावा को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इन कमेटियों में, पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल, सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को इस विधानसभा की किसी भी कमेटी का अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी के विधायक कंवर संधू की अध्यक्षता वाली पब्लिक अकाउंट कमेटी में प्रकाश सिंह बादल को सदस्य मनोनीत किया गया है। इसी तरह सुखबीर सिंह बादल भी उस समिति के सदस्य बनाए गए हैं, जिसकी अध्यक्षता सुखबिंदर सिंह सुखसरकारिया कर रहे हैं। बादल पिता-पुत्र की तरह ही बिक्रम सिंह मजीठिया को भी विधानसभा की किसी कमेटी का अध्यक्ष पद नहीं दिया गया है। उन्हें ओम प्रकाश सोनी की अध्यक्षता वाली एक कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी प्रतिद्वंद्वी एक ही कमेटी में
पंजाब विधानसभा का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से स्पीकर राणा कंवर पाल सिंह द्वारा बुधवार को गठित की गई विभिन्न कमेटियों के बीच एक कमेटी ऐसी भी है, जिसमें दो सियासी प्रतिद्वंद्वी शामिल हैं। विधायक ओम प्रकाश सोनी की अध्यक्षता वाली सरकारी कारोबार कमेटी में शिअद विधायक बिक्त्रस्म सिंह मजीठिया को सदस्य के रूप में जगह दी गई है। सोनी और मजीठिया के बीच राजनीतिक लड़ाई जगजाहिर है। विधानसभा की इस कमेटी में दोनों सियासतदां कैसे मिलजुल कर काम करेंगे, यह देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed