{"_id":"5ca9dd56bdec221473375218","slug":"nidhi-siwach-gets-83rd-rank-in-upsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून दुकानदार की बेटी बनी आईएएस, नहीं ली कोई भी कोचिंग, सफलता का बताया ये राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून दुकानदार की बेटी बनी आईएएस, नहीं ली कोई भी कोचिंग, सफलता का बताया ये राज
Sun, 07 Apr 2019 09:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महम (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महम (हरियाणा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के महम क्षेत्र के गांव भैणी सुरजन की रहने वाली निधि सिवाच ने यूपीएससी की परीक्षा में 83वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन समेत पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
सरपंच अजय का कहना है कि गांव पहुंचने पर निधि का जोरदार स्वागत किया जाएगा। निधि ने बताया कि उन्हें यकीन ही नहीं था कि इतनी बड़ी सफलता इतनी जल्द मिलेगी। वह अभी तक विश्वास नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
निधि के पिता उमेद की सेक्टर चार के नजदीक गुरुग्राम में परचून की दुकान है। मां ग्रहणी हैं। निधि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।
24 साल की निधि का कहना है कि उन्होंने किसी तरह की कोचिंग नहीं ली। यू-ट्यूब की बजाए गूगल का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि उसकी दसवीं व बारहवीं की पढ़ाई सिदेश्वर स्कूल गुरुग्राम से हुई है।
विज्ञापन
छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल से उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उसके बाद वह हैदराबाद में टेक महेन्द्रा कंपनी में नौकरी करने चली गई।
दो साल के बाद 2017 में उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और गुरुग्राम आकर टेस्ट की तैयारी करने लगी। उन्हें पेपर का पैटर्न समझ में आ गया था। निधि ने बताया कि एजुकेशन सेक्टर सहित महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगी।