{"_id":"684350058e04a7004b0835c3","slug":"new-chandigarh-ig-pushpendra-kumar-visits-police-headquarters-and-cencops-chandigarh-news-c-16-pkl1043-730725-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ के नए आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने पुलिस मुख्यालय और सेनकॉप्स का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ के नए आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने पुलिस मुख्यालय और सेनकॉप्स का किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के नवनियुक्त आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय, साइबर ऑपरेशन एवं सुरक्षा केंद्र सेनकॉप्स का दौरा किया। पुलिस मुख्यालय में आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने हर मंजिल और हर कमरे का निरीक्षण किया। मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पूरी इमारत का दौरा करवाया, जहां उन्होंने कंट्रोल रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्टाफ रूम और सभी दफ्तरों को बारीकी से देखा व समझा।
इसके बाद आईजी कुमार सेक्टर 18 स्थित साइबर ऑपरेशन एवं सुरक्षा केंद्र (सेनकॉप्स) पहुंचे। यहां भी उन्होंने केंद्र के हर पहलू का गहन अवलोकन किया और उसकी कार्यप्रणाली को समझा। पुलिस सूत्रों के अनुसार आईजी पुष्पेंद्र कुमार अब चंडीगढ़ जेल का भी दौरा करेंगे।
पुष्पेंद्र कुमार ने वीरवार को चंडीगढ़ में अपना कार्यभार संभाला था। शाम को कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह देर रात तक पुलिस मुख्यालय में मौजूद रहे। पुष्पेंद्र कुमार 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह दिल्ली पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
न