{"_id":"6846ff671c23d5fa6407d9e6","slug":"money-transaction-took-place-between-detective-jasbir-singh-and-the-woman-from-jalandhar-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-733149-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Spy: कौन है वो महिला, जिससे जुड़ रहे जासूस जसबीर सिंह के तार... दोनों के बीच हुआ पैसों का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pakistan Spy: कौन है वो महिला, जिससे जुड़ रहे जासूस जसबीर सिंह के तार... दोनों के बीच हुआ पैसों का लेनदेन
Tue, 10 Jun 2025 09:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद चंडीगढ़/मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद चंडीगढ़/मोहाली
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:46 AM IST
सार
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार जासूस जसबीर सिंह जेल पहुंच चुका है। लेकिन अभी भी उससे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब यूट्यूबर जसबीर सिंह के तार एक महिला से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
यूट्यबर जसबीर
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने सोमवार को जासूस जसबीर सिंह को दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मोहाली कोर्ट में पेश किया। मोहाली अदालत में केस के सुनवाई के बाद जसबीर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, ऑपरेशन सेल के वरिष्ठ अधिकारियों की जांच में नया खुलासा हुआ है। जासूस जसबीर सिंह और जालंधर की एक महिला के बीच पैसों का लेनदेन हुआ है। अब पुलिस इन पैसों के लेनदेन को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
अदालत में जासूस जसबीर सिंह की पेश के बाद उसके वकील ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एसएसओसी की ओर से रिमांड नहीं मांगा गया। जसबीर सिंह को 23 जून तक न्यायिक हिरासत भेजा गया है। दूसरी तरफ वकील का कहना है कि अदालत में सुनवाई के दौरान जसबीर सिंह की किसी महिला मित्र का कोई जिक्र नहीं किया गया, न ही कंप्यूटर और लैपटॉप के रिकॉर्ड को लेकर कोई बात हुई। उन्होंने कहा कि अब पुलिस अदालत में चार्जशीट पेश करेगी, जिसमें सारी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भी कर सकती है पूछताछ
पंजाब पुलिस का आरोप है कि जसबीर भारतीय सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था। पुलिस को उसके मोबाइल में 150 से ज्यादा सैन्य अफसरों, संस्थाओं और लोगों के नंबर मिले हैं। सूत्रों के अनुसार उसके लैपटॉप और मोबाइल से कुछ एप्लीकेशन और ब्लॉग भी डिलीट किए गए थे। यह सब ज्योति की गिरफ्तारी के बाद हुआ। वहीं, माना जा रहा है कि अब हरियाणा पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। हरियाणा पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी में पहले से ही थी। उसे 6 जून को तलब भी किया गया था, लेकिन उससे पहले ही पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन