फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Molestation, Girls Safety, Nirali Shakti App of Durga Team Securing girls

मनचलों को सबक सिखा रही है दुर्गा टीम की ‘निराली शक्ति’, बटन दबाना होगा एक, तुरंत कार्रवाई होगी

Wed, 31 Jul 2019 11:43 AM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 31 Jul 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Molestation, Girls Safety, Nirali Shakti App of Durga Team Securing girls
दुर्गा शक्ति टीम - फोटो : अमर उजाला
राह चलते मनचले हों या घर पर पत्नी को शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करने वाला पति। इन सभी की शिकायत होते ही हरियाणा की दुर्गा टीम की निराली शक्ति चंद मिनटों में लड़कियों तक पहुंचकर उनकी सुरक्षा कर रही है। वो भी सिर्फ मोबाइल फोन के एप के जरिए। जी हां, आपको सिर्फ मोबाइल फोन में दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाना होगा और आप तुरंत उन मनचलों को दुरुस्त कर सकती है।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ पंचकूला से लेकर हरियाणा में लड़कियां कर रही हैं। ऐसे कई केस सामने आए हैं, जिसमें एप के जरिए लड़कियों ने आरोपियों को पकड़वाया भी है और इनके खिलाफ कई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस एप को तैयार करने का श्रेय असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) आईपीएस अरशिंदर सिंह चावला को जाता है। उनकी बदौलत यह एप लड़कियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन


इस एप को हरियाणा में एक लाख 54 हजार लड़कियां यूज कर रही हैं। अरशिंदर सिंह चावला ने बताया कि इससे पंचकूला से लेकर आसपास के इलाके एवं प्रदेश में लड़कियों की सुरक्षा को गांव गांव गली गली तक पहुंचने की कोशिश है। इनके लिए दुर्गा शक्ति टीम बनाई गई है, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध का निपटारा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हर जिले में पहुंच रही दुर्गा शक्ति

दुर्गा शक्ति की हरियाणा के हर जिले में पहुंच है। मोबाइल ऐप की यह टीम पंचकूला के हर गांव, कॉलोनी एवं गली में जाकर छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं को अपराध के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित कर रही है। इस टीम में एक नोडल ऑफिसर, एक महिला काउंसिलर सहित दो ड्राइवर, तीन महिला कांस्टेबल हैं। इसकी दो अलग गाड़ियां भी लगाई गई है, जो सिर्फ इस ऐप पर आने वाली कॉल के बाद कार्रवाई में प्रयोग की जाती है।

हर लड़की व महिला को करते हैं अवेयर : रेणु माथुर
महिला थाना सेक्टर-5 में समाज सेवी एवं काउंसिलर रेणु माथुर ने बताया कि दुर्गा शक्ति की टीम का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। वे इस टीम के जरिए पंचकूला से लेकर आसपास के गांव में जाकर महिलाओं को इन दिनों अपराध के प्रति जागरूक कर रही हैं।

सप्ताह में तीन दिन दुर्गा शक्ति टीम एक गांव में जाकर महिलाओं व लड़कियों को दुर्गा शक्ति ऐप एवं महिला के हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक करती हैं। साथ ही दुर्गा शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल की ओर से इस एप की जानकारी लाइव डेमो के साथ दी जाती है। काउंसिलर ने बताया कि लड़कियों को एप के लाल बटन के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि जब भी वे मुश्किल में आए तो ये बटन दबाकर वे सुरक्षित हो सकती हैं।

एप के जरिए दर्ज कर चुके हैं कई एफआईआर : एडीजीपी

एडीजीपी अरशिंदर सिंह चावला ने खास बातचीत में बताया कि इस एप को मात्र एक साल से अधिक समय ही हुआ है, लेकिन इस एप के जरिए कई बडे़ केस में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर जमा हो पाई है। उन्होंने बताया कि इस ऐप के जरिए रूरल एवं अर्बन एरिया की महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने में हरियाणा पुलिस सराहनीय प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस एप से मुसीबत में लड़की को बस लाल बटन पर क्लिक करना होता, जिसके बाद उनकी लोकेशन को ट्रेस कर लिया जाता है। तुरंत उनकी लोकेशन के नजदीक थाने के एसएचओ को जानकारी दी जाती है और मामले पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

ऐसे करें एप का यूज
दुर्गा शक्ति एप को आप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर लॉगिन करें। इसके बाद आपको अपना नाम, ब्लड ग्रुप, एक अन्य मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होती है। इस एप को जल्द ही हर लड़की के मोबाइल फोन तक पहुंचाने की हरियाणा पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम की कोशिश है।

पंचकूला में आ चुकी हैं 589 कॉल्स : एसीपी
पंचकूला की दुर्गा शक्ति टीम को लीड कर रहीं एसीपी नुपूर बिश्नोई ने बताया कि अभी तक 589 कॉल्स आ चुकी है, जिसमें आठ के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस एप के प्रति पंचकूला से लेकर आसपास के इलाकों में अवेयर किया जा रहा है।

इसके लिए स्पेशल अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिला काउंसिलर रेणु माथुर से लेकर टीम की सदस्य लड़कियों को जागरूक कर रही हैं। दुर्गा टीम पंचकूला में आरती, प्रियंका की ओर से लड़कियों को इस एप के प्रति जागरूक किया जा रहा है। टीम में अन्य सदस्य पवन कुमार, अजय कुमार, रामचंद्र शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed