फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mischievous escape after fire in auto, Alto car also caught fire

शरारती तत्व ऑटो में आग लगा फरार, ऑल्टो कार भी आई चपेट में

Mon, 27 Dec 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mischievous escape after fire in auto, Alto car also caught fire
चंडीगढ़। धनास ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में शनिवार देर रात शरारती तत्व ऑटो में आग लगाकर फरार हो गए। आग लगने से पास में खड़ी ऑल्टो कार भी चपेट में आ गई। सारंगपुर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धनास ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के मकान नंबर- 244 में रहने वाले पीड़ित बाबादीन ने पुलिस को बताया कि वह शाम को काम खत्म कर ऑटो को घर के नीचे पार्किंग में खड़ा कर दिया। खाना खाने के बाद वह सो गए। इस दौरान अचानक किसी ने ऑटो में आग लगी देखी तो शोर मचाया। शोर सुनकर वह उठे और देखा उनके ऑटो में आग लगी है। इसके बाद पीड़ित बाबादीन ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो का आधे से ज्यादा हिस्सा जल चुका था। वहीं ऑटो के पास में खड़ी ऑल्टो कार भी आग की चपेट में आ गई, जिससे कार का एक तरफ का कुछ हिस्सा जल गया। सारंगुपर थाना पुलिस ने बाबादीन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed