{"_id":"5eb1c7e38ebc3e902a3e08dd","slug":"mes-cannot-be-operated-in-every-hostel-of-pu-students-will-shift-chandigarh-news-pkl374338996","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के हर हॉस्टल में संचालित नहीं हो सकती मेस, छात्रों को करेंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के हर हॉस्टल में संचालित नहीं हो सकती मेस, छात्रों को करेंगे शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रह रहे कुछ विद्यार्थी अपने घर चले गए। वे जिन हॉस्टलों में रह रहे थे वहां विद्यार्थियों की संख्या कम हो गई। ऐसे में उन विद्यार्थियों को दूसरे हॉस्टलों में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है ताकि उनके लिए भोजन की व्यवस्था बेहतर रहे। पांच से दस विद्यार्थियों के लिए एक हॉस्टल में मेस का संचालन नहीं हो पाएगा।
लॉकडाउन से पहले पीयू के अधिकांश हॉस्टल विद्यार्थी अपने-अपने घरों को चले गए थे। लगभग 200 विद्यार्थी कुछ हॉस्टलों में रह गए थे। उनके लिए नाश्ता, लंच व डिनर आदि की व्यवस्था की जा रही है। उसके लिए कुछ हॉस्टलों में मेस का संचालन हो रहा है। इसी बीच 35 से अधिक विद्यार्थी अपने-अपने घरों को चले गए, जिनमें हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के थे। अब विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण हर हॉस्टल में मेस का संचालन नहीं हो सकता। सूत्रों का कहना है कि ऐसे में विद्यार्थियों को दूसरे हॉस्टलों में शिफ्ट किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। मालूम हो कि सोमवार को कुछ विद्यार्थियों ने इस शिफ्टिंग का विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने प्रदर्शन भी किया था।