{"_id":"0631d74ab61acd3bea9ab4e4a0aa3eee","slug":"melodies-song-by-kumar-brothers-in-sufiyana-nights","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नए साल का जश्न मनाएं कुमार बंधुओं के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नए साल का जश्न मनाएं कुमार बंधुओं के साथ
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के मौके पर चंडीगढ़ टूरिज्म द्वारा चंडीगढ़ सेक्टर-17 प्लाजा में तीन दिवसीय सूफी नाइट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को शुरू हुई यह इस नाइट में कुमार बंधु यानी अनूप कुमार और हेमंत कुमार प्रस्तुति दे रहे हैं। यह नाइट आज और कल भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
रविवार को कुमार बंधुओं ने अपनी गायकी से खूबसूरत समां बांधा। कुमार बंधुओं ने कार्यक्रम की शुरुआत की अमीर खुसरो के गीत छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाय के... फिर उन्होंने बुल्ले शाह का कलाम साडे वल मुशदा मोड सुनाया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्रेडीशनल गीत सावन की भीगी रातों में सुनाया और फिर बुल्ले शाह जिस तन लगया इश्क कमाल...। मीरा बाई के भजन मैं तो सांवरे के रंग राची गीत गाया।
उन्होंने ट्रेडीशनल गीत बुहे बारियां सुनाया। कुमार बंधुओं ने तेरे इश्क नचाया कर थैंया थैंया गीत सुनाया तो आडियंस के पांव थिरकने लगे। फिर नीत खैर मांगन सोणेया और अखियां उड़ीक दियां पर पब्लिक मगन हो गई।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का संचालन राजेश अहूजा ने किया। इस कार्यक्रम में श्याम थापा ने की बोर्ड, प्रकाश नेपाली ने फ्लूएट पर, लोकेश कुमार ने हारमोनियम पर, रजनीश ने तबला और दीपक नेगी ने ढोलक, सुरेश ने ओक्टापैड पर साथ दिया।