{"_id":"6406e9b4827b97a0270d3ef5","slug":"mansa-police-arrested-accused-minor-sending-threatening-mail-to-sidhu-moosewala-father-from-jodhpur-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mansa: नाबालिग ने भेजा था सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी भरा ई-मेल, मानसा पुलिस ने जोधपुर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mansa: नाबालिग ने भेजा था सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी भरा ई-मेल, मानसा पुलिस ने जोधपुर से किया गिरफ्तार
Tue, 07 Mar 2023 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 01:10 PM IST
सार
पकड़ा गया लड़का दसवीं कक्षा का छात्र है और मजदूर परिवार से संबंध रखता है। पुलिस ने उससे एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने मानसा में पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसएसपी डॉ. नानक सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से ई-मेल पर रंगदारी मांगने के अलावा जान से मार देने की धमकी देने वाले एक नाबालिग को सीआईए स्टाफ मानसा ने राजस्थान के जोधपुर जिले से गिरफ्तार किया है। उक्त नाबालिग लड़के ने एक बार नहीं बल्कि चार बार ई-मेल पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
मानसा के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने थाना सदर मानसा पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें 18, 24, 26 और 27 फरवरी को उसकी मेल पर अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी और रंगदारी मांगी। इस पर थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
एसएसपी के अनुसार सीआईए स्टाफ और थाना सदर मानसा की पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बलकौर सिंह को मेल करने वाले 14 साल के नाबालिग लड़के को राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव डांगियावास से काबू किया है। मजदूर परिवार से संबंध रखने वाला उक्त नाबालिग 10वीं कक्षा का विद्याथी हैं। उसके पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया गया। उसे किशोर अदालत में पेश कर उससे और पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन