फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major flaws on MIS portal before transfer drive, data of 11,724 teachers not updated.

Chandigarh News: तबादला ड्राइव से पहले एमआईएस पोर्टल पर बड़ी खामियां, 11,724 अध्यापकों का डाटा ही नहीं अपडेट

Fri, 17 Jan 2025 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Major flaws on MIS portal before transfer drive, data of 11,724 teachers not updated.
निदेशालय की समीक्षा के दौरान सामने आई छह खामियां
विज्ञापन

नौकरी छोड़ चुके और सेवानिवृत्त शिक्षकों का डाटा भी अपडेट नहीं
सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने जताई नाराजगी, 24 जनवरी तक दुरुस्त के निर्देश
चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग में चलने वाले तबादला ड्राइव से पहले एमआईएस (इंर्फोमेशन मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल में बड़ी खामियां सामने आई हैं। कुल 11,724 अध्यापकों का डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं है। लापरवाही का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ऐसे अध्यापकों को भी तैनात दिखाया जा रहा है, जो या तो नौकरी छोड़ चुके हैं या फिर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके अलावा, शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर, निलंबन और विदेश जाने वाले शिक्षकों की पूरी जानकारी अपडेट नहीं है। इसको लेकर सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने भी कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर 24 जनवरी तक शिक्षकों का पूर्ण डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं। गौर हो कि फरवरी माह में तबादला ड्राइव चलने के आसार हैं। 31 मार्च तक तबादला ड्राइव पूरा करने लक्ष्य रखा है।



2449 अध्यापकों के स्कूलों का ब्योरा नहीं
2449 अध्यापकों की सर्विस प्रोफाइल में उनकी नियुक्त, पदोन्नति के आदेश अपडेट किए गए हैं, लेकिन इन्हें अलाॅट स्कूलों का ब्योरा तक नहीं है। इस संबंध में विभाग ने संबंधित अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित डीईओ और डीईईओ से संपर्क कर अलाॅट स्कूलों के बारे में उनके सर्विस प्रोफाइल पर अपडेट कराया जाए।
विज्ञापन



2300 अध्यापकों के तबादला अपडेट नहीं
2300 अध्यापकों के एमआईएस पोर्टल पर रिलीविंग और ज्वाइनिंग से संबंधित जानकारी अपडेट नहीं है। विभाग ने संबंधित स्कूल मुखिया को सभी अध्यापकों की रिलीविंग और ज्वाइनिंग अपने स्कूल के एमआईएस लाॅग इन से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पांच अध्यापक ऐसे हैं, जिनकी प्रोफाइल में वीआरएस और इस्तीफा देना अपडेट किया गया जा चुका है। लेकिन विद्यालय मुखिया की ओर से एमआईएस पोर्टल पर उनकी रिलीविंग अपडेट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2343 शिक्षकों के सर्विस व निजी प्रोफाइल अप्रूव नहीं और 4627 का अनुमोदन लंबित

2343 शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी सर्विस व निजी प्रोफाइल अप्रूव नहीं है। संबंधित डीईओ और डीईईओ को इन सभी अध्यापकों की सर्विस प्रोफाइल तुरंत अप्रूव करने को कहा है। यही नहीं 4627 अध्यापक ऐसे हैं, जिन्होंने निजी प्रोफाइल पर संबंधित जानकारी अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अनुरोध दर्ज कराया है। लेकिन उनके अनुमोदन अधिकारियों के एमआईएस अकाउंट में लंबित हैं। विभाग ने इस पर नाराजगी जताते हुए तुरंत अध्यापकों को लंबित प्रार्थना का निपटान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed