फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major changes may be in punjab bjp

पंजाब भाजपा में हो सकते हैं बड़े अहम बदलाव

Mon, 09 Mar 2015 05:38 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Mar 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
major changes may be in punjab bjp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मार्च के बाद संगठनात्मक बदलाव के आसार हैं। 31 मार्च को पार्टी का सदस्यता अभियान खत्म हो रहा है। उसके बाद संगठन में बदलाव भी संभव है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में हैवीवेट लीडर अरुण जेटली की अमृतसर से हार के बाद से ही संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट हो रही थी, लेकिन हर बार नेतृत्व परिवर्तन टल रहा था, लेकिन अब अप्रैल में इसकी उम्मीद है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मंथन बैठकें नागपुर में रविवार को शुरू हो गई हैं। 17 मार्च तक होने वाली इन बैठकों में संघ में बदलाव पर मुहर लगेगी। संघ में बदलाव के बाद भाजपा में भी बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा के विरोधी गुट ने पंजाब में निकाय चुनाव के बाद लॉबिंग तेज कर दी है। निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बहुत उत्साहजनक नहीं रहा।

कमल शर्मा विरोधी गुट हुआ सक्रिय

major changes may be in punjab bjp

चंडीगढ़ में पार्टी के संगठनात्मक 33 जिलों की मीटिंग हुई थी, जिसमें यह बात उठी थी कि पार्टी ने सदस्यता अभियान में 13 लाख मेंबर बनाए, लेकिन निकाय चुनाव में उनका भी इस्तेमाल नहीं कर सकी।

प्रदेश के जिन लोगों की जिलों में चुनावी ड्यूटी लगी थीं, उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभाई। निकाय चुनाव के बाद अकाली दल मजबूती से उभरा है, उसने शहरों में भी पकड़ मजबूत बनाई है।

वहीं, भाजपा चुनाव नतीजों से एक बार फिर कठघरे में खड़ी हुई है। ऐसे में कमल शर्मा विरोधी गुट एक बार सक्रिय हो गया है। यह गुट न सिर्फ संगठनात्मक बदलाव के लिए लॉबिंग कर रहा है।

बल्कि, भाजपा के कोटे के मंत्री पदों में भी बदलाव चाहता है। अंदरखाते इस गुट ने अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। अप्रैल में बदलाव के आसार हैं।

केंद्रीय नेतृत्व को फीडबैक देंगे शर्मा

major changes may be in punjab bjp

निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को केंद्रीय नेतृत्व भी गंभीरता से ले रहा है। चार मार्च को भाजपा के सभी 33 संगठनात्मक जिलों की मीटिंग हुई थी। इसमें भाजपाइयों ने निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश नेतृत्व को फीडबैक दिया था।

इसमें यह भी शामिल था कि कहां पर अकालियों की वजह से भाजपा प्रत्याशियों की हार हुई। साथ ही पार्टी नेताओं के प्रदर्शन पर भी फीडबैक दिया गया था।

अब प्रदेश प्रधान कमल शर्मा यह फीडबैक केंद्रीय नेतृत्व को देंगे। सूत्रों के मुताबिक शर्मा रविवार को दिल्ली गए हैं, जहां वह राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह समेत कुछ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed