फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! लोगों की जान लेने पर तुला पबजी, छात्र ने दो बार किया सुसाइड का प्रयास, मा-बाप ने लगाई गुहार

Fri, 08 Feb 2019 12:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
loss of pubg game, pubg dangerous for students
पबजी

डॉक्टर साहब! मेरा बेटा पबजी गेम के मकड़ जाल में फंस कर अपना मानसिक संतुलन खो रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक इसी गेम को खेलते हुए दो बार आत्महत्या के प्रयास कर चुका है। एक बार घर की छत से कूद गया। दूसरी बार एक निजी अस्पताल में अपना गला दबाकर मौत को गले लगाने के प्रयास किया। मोबाइल छीनने पर हिंसक हो जाता है।

loss of pubg game, pubg dangerous for students

इसे कोई सुधबुध नहीं रहती। खुद मेडिकल का स्टूडेंट है। पबजी गेम ने इसकी पढ़ाई पर गहरा असर डाला है। बीते दो महीने से इसको पबजी गेम खेलने की लत लगी थी। गुरदासपुर के एक किसान परिवार ने अपना दु:ख प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. हरजोत सिंह मक्कड़ को जब बयां किया तो वह भी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए।

loss of pubg game, pubg dangerous for students
pubg game - फोटो : gearnuke.com

छात्र की आयु महज 16 साल की है। अमर उजाला से बातचीत में डॉ. मक्क्ड़ ने बताया कि दिन में 18 से 22 घंटे तक मोबाइल में पबजी गेम खेलने के बाद इस स्टूडेंट के दिमाग में इस गेम का नक्शा घर कर गया है। गेम के अनुसार अपने को ढालने के प्रयास में लगे रहने के कारण वह अपनी सुधबुध खो बैठा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
loss of pubg game, pubg dangerous for students
pubg - फोटो : Digital Trends
डॉ. मक्कड़ ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। उसकी काउंसिलिंग की गई है। कुछ जरूरी दवाएं दी गई हैं। यह युवक ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंस चुका था। रात-रात जागकर गेम खेलने के कारण उसे यह लगने लगा था कि उसे कोई मार डालेगा। युवक के मां-बाप डरे हैं कि कहीं वह खुद को नुकसान न पहुंचा ले।
विज्ञापन
loss of pubg game, pubg dangerous for students
pubg

डॉ. मक्कड़ ने कहा कि 18 वर्ष की आयु से कम युवाओं को मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल न करने दें। अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें कि वे मोबाइल पर क्या कर रहे हैं, क्योंकि ऑनलाइन गेम का ऐसा जाल बन चुका है जिससे युवा मुक्ति पाने में असमर्थ हो जाते हैं फिर मौत को गले लगाने के विषय में सोचते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed