फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Narendra Modi, BJP, Congress

मोदी बोले, कांग्रेस का नारा है ‘मर जवान-मर किसान’

Sun, 30 Mar 2014 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Mar 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Narendra Modi, BJP, Congress
प्रधानमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमले बोले। उन्होंने चुटकी ली कि शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था मगर अब कांग्रेस ने इसे मर जवान और मर किसान कर दिया है।
विज्ञापन


 सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में चंडीगढ़ से भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर के समर्थन में आयोजित भारत विजय रैली के दौरान मोदी के आधे घंटे के भाषण में में कहा कि देश की रक्षा करने वाले हमारे फौजियों के सिर काट दिए जाते हैं। लेकिन, दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार को इसकी चिंता नहीं होती।
विज्ञापन


वह इसका जवाब देने की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का रेड कारपेट वेलकम करती है और चिकन बिरयानी खिलाती है। इसी तरह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। युद्ध में जितने जवान मरे हैं उससे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार की पवन रोको
मोदी के निशाने पर चंडीगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल भी रहे। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि भ्रष्टाचारी पवन को कहीं जाने न दो। भ्रष्टाचार की पवन को यहीं पर रोक दो। चंडीगढ़ में अब विकास की किरण दिखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यहां के एक नेता को देखकर आप लोगों को यह अहसास हो ही गया होगा कि कांग्रेस देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति नहीं दिला सकती है। रेलवे की पटरी भी चीख-चीख कर यही बोल रही है। मैं कांग्रेस से यह पूछना चाहूंगा कि पवन बंसल से रेल मंत्री के पद से इस्तीफा क्यों दिलवाया और फिर उन्हें चंडीगढ़ से उम्मीदवार क्यों बना दिया?

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

मोदी ने राहुल गांधी की ओर से शनिवार को गाजियाबाद में दिए गए उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने गुजरात मॉडल के गुब्बारा फटने की बात कही थी। मोदी ने कहा कि गुजरात में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गुजरात के गुब्बारे को फोड़ने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन गुब्बारा नहीं फूटा।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोगों की आंखों में धूल झोंकने के साथ मिर्च भी झोंकनी शुरू कर दी है। यह सरकार देश पर बोझ बन गई है। कांग्रेस ने देश में 60 साल तक शासन किया, वह तो सिर्फ 60 महीने मांग रहे हैं।


महात्मा गांधी की अंतिम इच्छा होगी पूरी
नरेंद्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो सकी है। उनकी अंतिम इच्छा थी कि अब देश आजाद हो गया है और कांग्रेस को बिखेर दिया जाए। कांग्रेस ने गांधी जी की इस अंतिम इच्छा को भी पूरा नहीं किया। लेकिन, अब 16 मई को गांधी जी की अंतिम इच्छा पूरी होने वाली है क्योंकि इस चुनाव के बाद कांग्रेस बिखरने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed