फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Punjab CEO Released Order Regarding Arms Submission in Police Stations

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब के सीईओ का फरमान- थाने में जमा करा दें हथियार, कार्रवाई झेलेंगे वरना

Wed, 13 Mar 2019 01:50 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Mar 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Punjab CEO Released Order Regarding Arms Submission in Police Stations
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में लोकसभा चुनाव-2019 निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में थाने में जाकर हथियार जमा कराने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस संबंध में सभी जिला उपायुक्तों और एसएसपी को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। लेकिन खास बात यह भी है कि चुनाव प्रक्रिया के एक हिस्से के रूप में उठाए जाने वाले इस कदम पर पंजाब में कभी भी पूरी तरह अमल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


हाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान भी राज्य चुनाव अधिकारी की ओर से लाइसेंसी हथियार जमा कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन राज्य पुलिस सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराने में असफल रही। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के लोगों के पास 3.61 लाख लाइसेंसी हथियार हैं। पंचायत चुनाव के दौरान जब हथियार जमा कराने की बात आई तो राज्य पुलिस की पूरी कोशिशों के बाद भी केवल 2.04 लाख हथियार ही थानों में पहुंचे थे।
विज्ञापन


हालांकि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित लाइसेंस धारक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती थी, लेकिन राज्य पुलिस का रुख इस मामले में काफी नरम रहा और कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने मंगलवार को सियासी दलों के नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव 2019 के संबंध में एक बैठक की। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी कविता सिंह और सीबन सी. भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ईवीएम/वीवी पैट, चुनाव आचार संहिता, चुनाव खर्च की निगरानी, पेड न्यूज/मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी), नामांकन प्रक्रिया (फार्म 26), मंत्रियों के टूर और चुनाव से संबंधित अन्य मामलों पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर उपस्थित सभी नेताओं को ईवीएम/वीवी पैट मशीन की कार्य प्रणाली संबंधी डेमो भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed