फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Land pooling policy was a plan to grab land: Sukhbir Badal

लैंड पूलिंग पॉलिसी जमीन हड़पने की योजना थी: सुखबीर बादल

Mon, 11 Aug 2025 10:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Land pooling policy was a plan to grab land: Sukhbir Badal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आप सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी जमीन हड़पने की योजना थी, जिसे रद्द करने का फैसला सभी पंजाबियों की जीत है। उन्होंने इस योजना के खिलाफ पार्टी को समर्थन देने के लिए सभी अकाली कार्यकर्ताओ, किसानों, मजदूरों, दुकानदारों और समाज के हर वर्ग का आभार व्यक्त किया है। वहीं, पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेने का एलान पंजाब के किसानों, पंजाबियों और पंजाबियत की जीत है। भाजपा ने हर स्तर पर पॉलिसी का विरोध किया है।
किसानों का फैसला सही साबित हुआ : वड़िंग

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आप सरकार की तरफ से लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस लेना दर्शाता है कि पॉलिसी के खिलाफ किसानों का विरोध सही था। पॉलिसी के जरिये किसानों की करोड़ों रुपये की जमीन सरकार ने लेने की तैयारी कर ली थी, जिसके लिए न तो किसी भी प्रकार की मंजूरी ली जा रही थी।
विज्ञापन

भाजपा ने नीति का किया था कड़ा
विरोध : जाखड़

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि जब अन्य विपक्षी दल आप सरकार के आगे घुटने टेक चुके थे, तब भाजपा ने किसानों की जमीन हड़पने के उद्देश्य से लाई गई इस लैंड पूलिंग नीति का कड़ा विरोध किया और इसके बारे में सक्रिय रूप से लोगों को भी जागरूक किया। भाजपा के दबाव और उच्च न्यायालय की फटकार के कारण सरकार को यह नीति वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन लागू करना लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ: मुंडियां
आवास निर्माण, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार का मानना है कि विकास तभी हो सकता है जब किसान खुश और संतुष्ट हों। यदि किसी नीति पर किसानों में असहमति है तो उसे जबरन लागू करना जनहित और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है। इसी कारण सरकार ने किसानों की राय को सर्वोपरि मानते हुए लैंड पूलिंग नीति को वापस लेने का बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है।


पॉलिसी वापसी लेना किसान और मजदूरों की जीत : पंधेर
किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार का पॉलिसी को वापस लेना पूरे पंजाब के किसान और मजदूरों की जीत है। अभी किसान यूनियन देखेंगे कि इस नीति को को डिनोटिफाइड कैसे करेगी। इसे कैबिनेट में लाया जाएगा या राज्यपाल से मंजूरी ली जाएगी। मोर्चा ऐसी सभी तरह की नीति का विरोध जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article