फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kothi case: Hearing postponed due to non-appearance of witnesses

कोठी प्रकरण : गवाहों के पेश न होने पर सुनवाई टली

Thu, 31 Mar 2022 08:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Kothi case: Hearing postponed due to non-appearance of witnesses
चंडीगढ़। जिला अदालत में वीरवार को सेक्टर-37 स्थित करोड़ों की कोठी हड़पने के मामले की सुनवाई टल गई। अदालत में जिन गवाहों की गवाही होनी थी, वे उपस्थित नहीं हुए। इस मामले की अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि गवाह पीके दास, व्यास चावला, विजय ठाकुर, शुभकरन, कोठी मालिक राहुल मेहता को गवाही देने आना था। प्रॉपर्टी डीलर व्यास चावला की गवाही के बाद क्रॉस एग्जामिनेशन होना बाकी है। वहीं अन्य गवाहों की गवाही होनी है लेकिन कोई भी गवाह पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

पिछली सुनवाई के दौरान जिला अदालत के समक्ष गवाह शुभकरन ने मामले से जुड़ा कोई दस्तावेज पेश करना चाहा तो बचाव पक्ष के वकील ने विरोध करते हुए कहा था कि यह दस्तावेज पुलिस चालान का हिस्सा नहीं है। इस तरह सुनवाई के बीच कोई दस्तावेज पेश करना नियमों के विरुद्ध है। अदालत ने गवाह को उक्त दस्तावेज को नियमबद्ध तरीके से पेश करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed