दिग्गज की संपति जानोगे तो हैरान हो जाओगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलका गढ़ी-सांपला-किलोई से नामांकन करने वाले सीएम भूपेंद्र सिंह के पास 75 हजार रुपये की नकदी है। एक करोड़ रुपये की राशि बैंक में है। जबकि एक किलो 850 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये है।
25 किलो चांदी है। जिसकी कीमत साढ़े नौ लाख रुपये है। जब एक करोड़ 35 लाख की जमीन है। हुड्डा के पास एक करोड़ 51 लाख की चल संपत्ति भी है। उनकी तरफ 15 लाख 20 हजार रुपये की देनदारी भी है।
कैप्टन के पास 57 करोड़ की संपत्ति
कैप्टन अभिमन्यु ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पास 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार 734 रुपये की चल संपत्ति है।
उनकी पत्नी एकता सिंह के पास 5 करोड़ 63 लाख 68 हजार, उनकी बेटी श्रेया सिंधु के पास 70 लाख 44 हजार 489 रुपये, उनके बेटे सात्विक सिंधु के पास 15 लाख 21 हजार 56 रुपये, उनके दूसरे बेटे साश्वत सिंधु के पास 11 लाख 60 हजार 101 रुपये की चल संपत्ति है।
अभिमन्यु के पास कुल 35 करोड़ 65 लाख 99 हजार 270 रुपये की और उनकी पत्नी के पास 10 करोड़ 84 लाख 2 हजार 780 रुपये की अचल संपत्ति है। अभिमन्यु की 88 हजार 190 रुपये की सरकारी देनदारी है।
आठ करोड़ 33 लाख 19 हजार 554 रुपये की बैंक की देनदारी है। उनकी पत्नी की 15 करोड़ 62 लाख 656, उनकी बेटी की 43 लाख 89 हजार 396 रुपये, बड़े बेटे की 6 लाख 27 हजार 267 रुपये और छोटे बेटे की 4 लाख 89 हजार 127 रुपये की बैंक देनदारी है।
76 करोड़ रुपये के मालिक हैं बिश्नोई
आदमपुर से हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने नामांकन दाखिल किया। कुलदीप बिश्नोई के पास चल संपत्ति 61 करोड़ 6 लाख 34 हजार 358 रुपये और अचल संपत्ति 15 करोड़ 38 लाख 28 हजार 109 रुपये दिखाई है, जबकि उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई के पास 3 करोड़ 67 लाख 58 हजार 565 रुपए की चल संपत्ति है। सतेंद्र सिंह ने कांग्रेस की ओर से, भाजपा की ओर से कर्ण सिंह ने, बसपा की ओर से सतबीर ने पर्चा भरा। कुलवंत सिंह और कुलदीप ने भी पर्चा भरा।
20 लाख रुपये के गहने हैं रेणुका के पास
हांसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनोद भयाना, हजकां नेता रेणुका बिश्नोई ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रेणुका के पास 23 हजार रुपयेपये नकद तथा 20 लाख 40 हजार रुपये की कीमत के आभूषण हैं। उनकी नौ करोड़ 53 लाख 72 हजार 14 रुपये की बैंक की देनदारी है।
जबकि इनके पति कुलदीप बिश्नोई के पास तीन लाख 10 हजार रुपये की नकद राशि है और पांच लाख 10 हजार 115 रुपये की ज्वेलरी है व 86 लाख 29 हजार 991 रुपये की बैंक की देनदारी है। बीजेपी की ओर से प्रो. छत्तरपाल सिंह, इनेलो की ओर से उमेद लोहान ने पर्चा भरा। इसी प्रकार महिपाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा।