फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Punjab Farmer leaders are busy in preparation Of Delhi March

दिल्ली कूच की तैयारियों में जुटे किसान नेता, पंजाब में 700 गांवों के बाद अब शहरों का किया रुख

Fri, 25 Dec 2020 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Punjab Farmer leaders are busy in preparation Of Delhi March
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के किसान संगठन दोबारा दिल्ली कूच करेंगे। इसे सफल बनाने के लिए पंजाब में किसान नेताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने अभियान के लिए 700 गांवों के बाद अब शहर की तरफ रुख कर दिया है। गुरुवार को यूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 48 शहरी ब्लॉक और दो जिलों के सात गांवों में 'शहीद' किसानों को श्रद्धांजलि देकर कूच के लिए जनसमर्थन जुटाया।

विज्ञापन


भाकियू एकता (उगराहां) द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क के तहत गुरुवार को पांचवें दिन 13 जिलों के 48 शहरी ब्लॉकों और दो जिलों के सात गांवों में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान 'शहीद' किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान यूनियन ने सरकार के झूठे प्रचार और अपने अधिकारों के बारे में छपे पर्चे घर-घर वितरित किए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- हरियाणा-राजस्थान की सीमा पर बैठे किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, जयपुर हाईवे पर सुरक्षा बढ़ी, जगह-जगह नाकाबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने दावा किया कि भीषण ठंड और कोहरे के बावजूद श्रद्धांजलि सभाओं में दो मिनट के लिए दो लाख से अधिक लोग जमा हुए। उन्होंने शहीदों के बलिदानों को लेकर संकल्प लिया कि वह पूरी जीत तक संघर्ष जारी रखेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किए। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा में आज बंद रहेंगी मंडियां, तीन दिन तक टोल मुक्त करेंगे किसान, यमुनानगर में धारा- 144 लागू

मुख्य वक्ताओं में दिल्ली मोर्चा अभियान समिति के सदस्य जगतार सिंह कालाजार, सरोज दयालपुरा, चामकौर सिंह नैनवाल, जसविंदर सिंह बारास, सुखजीत सिंह कोठागुरु, सुनील कुमार भोदीपुर के अलावा कुलदीप कौर कुसा, राम सिंह भनीबाग शामिल थे। इस अवसर पर बलवंत सिंह घुदानी, गुरमीत सिंह किशनपुरा, लखविंदर सिंह मंझिवाली, भाग सिंह मरखई, जसवीर सिंह गांधीविंद, मोहन सिंह नकोदर और जसपाल सिंह धनगाई आदि किसान नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed