फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Mandis will remain closed today in Haryana, Farmers Protest at Toll Plaza

हरियाणा में आज बंद रहेंगी मंडियां, तीन दिन तक टोल मुक्त करेंगे किसान, यमुनानगर में धारा- 144 लागू

Fri, 25 Dec 2020 12:32 AM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Mandis will remain closed today in Haryana, Farmers Protest at Toll Plaza
मंडी। - फोटो : फाइल फोटो

किसान आंदोलन के समर्थन व पंजाब में आढ़तियों पर आयकर विभाग के छापों के विरोध में हरियाणा की अनाज व सब्जी मंडियां शुक्रवार को बंद रहेंगी। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने बताया कि किसान आंदोलन व पंजाब में व्यापारियों के यहां की गई छापामारी के विरोध में 25 दिसंबर को हरियाणा की सभी अनाज मंडियों में हड़ताल रहेगी। इस दौरान जिलों में आढ़ती व व्यापारी प्रदर्शन भी करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय ढंग से आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन कर रहे आढ़तियों व व्यापारियों को डराने व तंग करने के लिए पंजाब में उन पर आयकर विभाग की ओर से छापे मारे जा रहे हैं। हरियाणा में भी व्यापारियों को नोटिस देकर उन्हें दबाव में लाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं किसान तीन दिनों तक हरियाणा में टोल मुफ्त करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिल्ली कूच की तैयारियों में जुटे किसान नेता, पंजाब में 700 गांवों के बाद अब शहरों का किया रुख
विज्ञापन
विज्ञापन



टोल प्लाजा पर आज से किसान डालेंगे डेरा
अंबाला में किसान आज से तीन दिनों तक शंभू टोल प्लाजा पर डेरा जमाएंगे। साथ ही उन्होंने सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल को कर मुक्त करने का एलान भी कर दिया है। अलबत्ता प्रतिदिन सरकार को लगभग 40 लाख रुपये का नुकसान होना तय माना जा रहा है। वहीं, शंभू टोल प्लाजा से गुजरने वाली लगभग 15 हजार गाड़ियों को इससे लाभ मिलेगा, क्योंकि यह गाड़ियां बिना टोल दिए प्लाजा से गुजरेंगी। 

भाकियू के उप प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि सरकार जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक उनका प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। इससे पहले भी 12 दिसंबर को एक दिन के लिए टोल फ्री किया गया था। जिसे अब बढ़ाकर तीन दिनों का कर दिया है। अगर सरकार आगे भी हम किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। 

पानीपत में रात से ही टोल पर पुलिस सुरक्षा को बढ़ाया गया है। वहीं अभी तक टोल बंद करने को लेकर रात तक टोल मैनेजर को कोई निर्देश नहीं दिए गए है। किसानों ने अपनी मांग पूरी ना होने को लेकर यह तीसरी बार टोल बंद करने का एलान किया है। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा-राजस्थान की सीमा पर बैठे किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, जयपुर हाईवे पर सुरक्षा बढ़ी, जगह-जगह नाकाबंदी

किसान आंदोलन के चलते जिले में धारा-144 लागू
25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक किसानों द्वारा टोल फ्री किए जाने के मद्देनजर यमुनानगर के डीसी ने जिले में धारा 144 लागू की है। डीसी ने कानून व्यवस्था के लिए इसे आवश्यक बताया है। डीसी मुकुल कुमार के अनुसार कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान शरारती और असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाकर शांति व कानून व्यवस्था को बिगाड़ने व सरकारी, गैर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को शांति व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed