{"_id":"6910b4b75240f7f87e07d3f8","slug":"kartarpur-corridor-should-be-opened-soon-jathedar-gadgajj-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-115079-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर को जल्द खोला जाए: जत्थेदार गड़गज्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर को जल्द खोला जाए: जत्थेदार गड़गज्ज
विज्ञापन
-पाकिस्तान गए जत्थे सहित लौटे श्री अकाल तख्त सहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार एवं तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज रविवार को सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर अमृतसर लौट आए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी मानवता के लिए प्रकाशपुंज हैं। करतारपुर काॅरिडोर इसी भावना का प्रतीक है जो दोनों देशों के लोगों को जोड़ने वाला सेतु बन सकता है। भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अपील है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कॉरिडोर को पूरी तरह से खोला जाए ताकि अधिक से अधिक सिख श्रद्धालु बिना किसी बाधा के हर समय दर्शन कर सकें।
ज्ञानी गड़गज्ज ने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें सिख संगत से अपार स्नेह और सम्मान मिला। दोनों देशों के लोग श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं... ना को बैरी, नाहीं बेगाना... को अपनाकर ही शांति और भाईचारे का माहौल बना सकते हैं। पड़ोसी देशों में नफरत की भावना नहीं होनी चाहिए।
संगत को दर्शन से नहीं रोका जाना चाहिए
गड़गज्ज ने कहा कि जत्थे के साथ गई संगत को गुरुघरों के दर्शनों से रोका नहीं जाना चाहिए। यात्रा के दौरान जत्थे ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा साहिब और गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर माथा टेका। उन्होंने बताया कि इस यात्रा ने सिख कौम की आस्था और मानवता के संदेश को एक नई ऊर्जा प्रदान की।